यूपी बोर्ड ने बदला एक और नियम, 10वीं 12वीं परीक्षार्थियों के लिए जानना जरूरी UP Board Exam New Rules

On: February 8, 2026 12:33 PM
Follow Us:

UP Board Exam New Rules: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा में लगभग 53 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे हैं, बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो रहे हैं इस बार यूपी बोर्ड द्वारा उत्तर पुस्तिकाओं के प्रत्येक पन्ने पर अपना अनुक्रमांक और कॉपी का नंबर लिखना जरूरी किया गया है यूपी बोर्ड की परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों के लिए यह महत्वपूर्ण अपडेट है। परीक्षा के दौरान कॉपी के पन्नों की हेरा फेरी से बचने के लिए यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है जारी किए गए निर्देशों के अनुसार परीक्षार्थियों को उत्तर पुस्तिका के प्रत्येक पन्ने पर उनका अनुक्रमांक और उत्तर पुस्तिका क्रमांक लिखना होगा जिसका उत्तरदायित्व निरीक्षकों को सौंपा गया है।

बोर्ड ने नियमों में किया बदलाव

बता दें यूपी बोर्ड द्वारा इस बार इस नियम को बदल दिया गया है पिछले साल तक छात्रों को उत्तर पुस्तिका के केवल आखिरी पेज पर रोल नंबर लिखवाया जाता था, लेकिन इस बार इस नियम को बदलकर और सख्त कर दिया गया है अब छात्रों को अंतिम पेज के बजाय प्रत्येक पृष्ठ पर रोल नंबर और उत्तर पुस्तिका क्रमांक लिखना जरूरी कर दिया गया है। कक्ष निरीक्षक परीक्षा के दौरान निरीक्षण करके यह सुनिश्चित कर लेंगे कि परीक्षार्थियों ने रोल नंबर और उत्तर पुस्तिका नंबर सही प्रकार से लिखा है या नहीं।

उत्तर पुस्तिकाओं को लेकर बोर्ड ने बताया नियम

वहीं छात्रों के लिए उत्तर पुस्तिकाओं को इस्तेमाल करने के नियम भी बोर्ड द्वारा जारी किए गए हैं बोर्ड ने परीक्षार्थियों को उत्तर पुस्तिका के संबंध में यह सभी दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं बोर्ड द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों के अनुसार परीक्षार्थियों को उत्तर पुस्तिका का कोई भी पाना नहीं पढ़ना चाहिए। इसके अतिरिक्त कॉपी के अंदर किसी भी स्थान पर परीक्षार्थी को अपना नाम या पहचान संकट लिखने की इजाजत नहीं दी गई है। इसके अतिरिक्त ऊपर के पेज की सभी जानकारियां भरने के अलावा परीक्षार्थियों को और कुछ भी नहीं लिखना होगा इसके अतिरिक्त उत्तर पुस्तिका के पन्नों के दोनों और प्रत्येक पंक्ति पर उत्तर लिखने होंगे, वहीं अगर छात्र की पहली उत्तर पुस्तिका भर जाती है तो वह दूसरी उत्तर पुस्तिका ले सकता है इसके अतिरिक्त रफ कार्य और सवालों को हल करके देखने के लिए कवर पृष्ठ के पीछे अथवा किसी अन्य  बाएं पृष्ठ पर कर सकते हैं।

नकल का दबाव बनाया तो छात्रों पर कार्यवाही

इसके अतिरिक्त बोर्ड ने जो दिशा निर्देश जारी किए हैं उनमें साफ तौर पर कहां गया है कि कोई भी परीक्षार्थी प्रत्यक्ष या फिर अप्रत्यक्ष रूप से निकाल करने के लिए या अंक प्राप्त करने के लिए कक्ष निरीक्षक या परीक्षक के ऊपर कोई भी दबाव नहीं डाल सकेगा अगर कोई ऐसा करता है तो उसके विरुद्ध नियम अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, तथा बोर्ड के निर्णय के अनुसार उसकी दंड भी दिया जाएगा परीक्षार्थियों को चाहिए कि वह कॉपी के प्रश्नों के हल्के अतिरिक्त अन्य कोई भी जानकारी उत्तर पुस्तिका पर बिल्कुल ना लिखें अन्यथा बोर्ड के नियमों के विरुद्ध मानते हुए छात्र के के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

सुचितापूर्ण परीक्षा के लिए बोर्ड का अहम निर्णय

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षाओं में लगभग 53 लाख से अधिक छात्र छात्राएं शामिल हो रहे हैं परीक्षा को सही तरीके से पूर्ण करने के उद्देश्य से बोर्ड द्वारा कई बड़े नियम बदले गए हैं जिसमें यह नियम भी महत्वपूर्ण है इसके अतिरिक्त बोर्ड द्वारा परीक्षा केदो पर सुरक्षा बल की तैनाती के आदेश भी दिए गए हैं। संवेदनशील और अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों की विशेष निगरानी भी की जाएगी इसके अतिरिक्त बोर्ड द्वारा अनुचित प्रकार से मुद्रण करने और सोशल मीडिया पर पिछले वर्षों के बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र अपलोड करके विरामक सूचना प्रसारित करने वालों के खिलाफ भी कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

Telegram WhatsApp