CTET परीक्षा हुई कैंसिल, 15 दिन के भीतर फिर होगी परीक्षा, CBSE ने जारी किया इन दो परीक्षा केंद्रों के लिए नोटिस CTET Exam Cancelled News

By
On:
Follow Us

CTET Exam Cancelled News: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड CBSE की ओर से आयोजित CTET Paper-2 परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। देशभर में आयोजित इस परीक्षा के दौरान ज्यादातर केंद्रों पर पेपर शांतिपूर्ण तरीके से पूरा हुआ, लेकिन बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर में स्थित दो परीक्षा केंद्रों पर पेपर नहीं हो सका। बोर्ड की तरफ से जारी जानकारी के अनुसार यह स्थिति कुछ अचानक बने कारणों की वजह से बनी। इससे जुड़े सभी छात्रों को लेकर बोर्ड ने स्थिति साफ कर दी है और कहा है कि जिन केंद्रों पर पेपर नहीं हो पाया, वहां के छात्रों के लिए अलग से परीक्षा कराई जाएगी ताकि किसी भी छात्र का नुकसान न हो और सभी को बराबर मौका मिल सके। हालांकि कीबोर्ड द्वारा अभी नई परीक्षा तिथि को लेकर कोई सूचना नहीं दी गई है।

1803 में से 1801 केंद्रों पर परीक्षा पूरी

CBSE के अनुसार CTET Paper-2 के लिए देशभर में कुल 1803 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इनमें से 1801 केंद्रों पर परीक्षा सफलतापूर्वक कराई गई और बड़ी संख्या में छात्रों ने परीक्षा दी। केवल दो केंद्र ऐसे रहे जहां पेपर नहीं हो सका, जबकि बाकी सभी जगह परीक्षा सामान्य तरीके से सम्पन्न हुई। बोर्ड ने बताया कि कुल मिलाकर परीक्षा का आयोजन सुचारू रूप से किया गया और अधिकांश छात्रों की परीक्षा बिना किसी परेशानी के पूरी हो गई।

इन 2 केंद्रों पर नहीं हो सका पेपर

बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार वैशाली हाजीपुर के दो परीक्षा केंद्र प्रभावित रहे, जहां CTET Paper-2 आयोजित नहीं किया जा सका। इन केंद्रों में ST John’s Academy बासमती नगर केंद्र कोड 125016 और Lakshya International Academy केंद्र कोड 125014 शामिल हैं। इन दोनों स्थानों पर अचानक बनी परिस्थिति की वजह से पेपर कराना संभव नहीं हो पाया और परीक्षा रोकनी पड़ी।

अब 15 दिनों के भीतर होगी दोबारा परीक्षा

CBSE ने साफ किया है कि जिन छात्रों की परीक्षा इन दो केंद्रों पर नहीं हो सकी, उनके लिए दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी। बोर्ड के अनुसार यह पुनः परीक्षा 15 दिनों के भीतर कराई जाएगी और इसकी नई तारीख तथा पूरा शेड्यूल संबंधित छात्रों को अलग से बताया जाएगा। इस व्यवस्था के तहत केवल उन्हीं छात्रों की परीक्षा होगी जो इन दो केंद्रों पर पेपर देने वाले थे।

CBSE ने प्रभावित छात्रों को हुई असुविधा पर खेद जताया है और कहा है कि परीक्षा को जल्द दोबारा आयोजित किया जाएगा। बोर्ड की तरफ से यह भी बताया गया कि सभी छात्रों को परीक्षा देने का पूरा अवसर मिलेगा और पूरी प्रक्रिया को तय नियमों के अनुसार पूरा किया जाएगा।

WhatsApp