NEET UG 2026 Registration: नीट यूजी रजिस्ट्रेशन को लेकर अहम अपडेट, छात्रों के लिए बजट में मिल सकती है यह राहत

On: February 3, 2026 10:59 AM
Follow Us:

NEET UG 2026 Registration:  मेडिकल एंट्रेंस परीक्षा नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार समाप्त होने जा रहा है शिक्षा से जुड़े सूत्रों और मीडिया रिपोर्ट्स में यह बात सामने आ रही है कि नीट यूजी 2026 की आवेदन का प्रोसेस फरवरी 2026 के पहले सप्ताह में शुरू हो सकता है हालांकि अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक नोटिस जारी नहीं किया गया है लेकिन अंदरूनी स्तर पर तैयारियां चल रही हैं हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में छात्र इस परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि मेडिकल की पढ़ाई में दाखिले का यही सबसे बड़ा और भरोसेमंद रास्ता माना जाता है।

ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा आवेदन फॉर्म

मिली जानकारी के अनुसार नीट यूजी 2026 का आवेदन फॉर्म ऑनलाइन मोड में ही जारी किया जाएगा उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन प्रोसेस और आवेदन फीस से जुड़ी सभी जानकारी तय समय में भरनी होगी। इसी एग्जाम के जरिए देशभर के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस बीडीएस आयुष और दूसरे अंडरग्रेजुएट मेडिकल कोर्सों में दाखिला दिया जाता है। हर साल लाखों छात्र इस एग्जाम में शामिल होते हैं।

मई 2026 में हो सकता है नीट यूजी एग्जाम

अगर पिछले कुछ सालों के एग्जाम कैलेंडर को देखा जाए तो नीट यूजी की परीक्षा आमतौर पर मई महीने में कराई जाती रही है। इसी आधार पर यह माना जा रहा है कि नीट यूजी 2026 की परीक्षा भी मई 2026 में आयोजित की जा सकती है। एग्जाम ऑफलाइन मोड में पेन पेपर के जरिए होगा और छात्रों को सवाल हल करने के लिए तीन घंटे का समय मिलेगा।

चार से पांच सप्ताह खुली रह सकती है आवेदन विंडो

बीते वर्षों के ट्रेंड को देखें तो नीट यूजी की रजिस्ट्रेशन विंडो आमतौर पर चार से पांच सप्ताह तक खुली रहती है इस बार भी आवेदन का प्रोसेस इसी समय के आसपास चलने की संभावना जताई जा रही है इस दौरान छात्रों को अपनी व्यक्तिगत जानकारी शैक्षणिक विवरण और जरूरी दस्तावेजों से जुड़ी जानकारी भरनी होगी तय समय के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

नीट यूजी 2026 के लिए जरूरी दस्तावेज

आवेदन का प्रोसेस शुरू होने पर छात्रों से कुछ जरूरी दस्तावेज मांगे जा सकते हैं

• कक्षा 10 का सर्टिफिकेट जिसमें जन्मतिथि दर्ज हो

• कक्षा 12 की मार्कशीट या अपीयरिंग सर्टिफिकेट

• पासपोर्ट साइज फोटो

• सिग्नेचर और अंगूठे का निशान

• आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र

• आरक्षित वर्ग के छात्रों के लिए कैटेगरी सर्टिफिकेट

आवेदन फीस में बड़े बदलाव की संभावना कम

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नीट यूजी 2026 की आवेदन फीस में किसी बड़े बदलाव के संकेत फिलहाल नहीं मिल रहे हैं अनुमान लगाया जा रहा है कि फीस का स्ट्रक्चर पिछले साल के आसपास ही रखा जा सकता है

• सामान्य वर्ग लगभग 1700 रुपये

• ओबीसी और ईडब्ल्यूएस लगभग 1600 रुपये

• एससी एसटी और पीडब्ल्यूडी लगभग 1000 रुपये

एग्जाम पैटर्न और मार्किंग सिस्टम

नीट यूजी 2026 की परीक्षा में फिजिक्स केमिस्ट्री और बायोलॉजी से कुल 180 सवाल पूछे जा सकते हैं हर सही जवाब पर 4 नंबर दिए जाएंगे जबकि गलत जवाब पर 1 नंबर काटा जाएगा यह मार्किंग सिस्टम पहले की तरह ही रहने की संभावना जताई जा रही है।

NEET छात्रों को बजट में मिल सकती है राहत

नीट यूजी के छात्रों हेतु बजट से पहले सिम पढ़ने के संकेत मिले हैं सरकार ने तीन नए इंडिया इंस्टीट्यूट आफ आयुर्वेद बनाए जाने का ऐलान किया है वेटरनरी और पैरा वेटरनरी कॉलेज इस श्रेणी में स्थापित किए जाने की योजना चल रही है नीत यूजी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बजट से पहले यह खुशखबरी मिल सकती है बता दें केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा उच्च शिक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं जिसमें आयुर्वेदिक और वेटरनरी कॉलेज खोले जाने भी शामिल है नए कॉलेज खुलने से छात्रों को और अधिक मौके मिल सकेंगे नीत यूजी परीक्षा से ही देश में एमबीबीएस के अतिरिक्त बीएएमएस बीएससी सहित कई विभिन्न आयुष कोर्स में एडमिशन मिलता है।

Leave a Comment