CBSE 10th 12th Admit Card 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिए हैं। यह अपडेट ऐसे समय पर सामने आया है, जब CBSE के स्कूलों में परीक्षा से जुड़ी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। बोर्ड से संबद्ध सभी स्कूलों को परीक्षा संगम पोर्टल के माध्यम से एडमिट कार्ड उपलब्ध कराए गए हैं, जिन्हें स्कूल स्तर पर डाउनलोड कर छात्रों को दिए जाएंगे। इस बार भी रेगुलर छात्रों को व्यक्तिगत रूप से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा नहीं दी गई है बोर्ड की ओर से स्पष्ट किया गया है कि बिना एडमिट कार्ड किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। इसलिए स्कूल प्रशासन और छात्रों के बीच समन्वय बनाए रखना इस प्रक्रिया का अहम हिस्सा है, बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले लाखों छात्रों के लिए यह अपडेट परीक्षा प्रक्रिया के बीच महत्वपूर्ण है।
रेगुलर छात्रों के लिए स्कूल से मिलेगा एडमिट कार्ड
बता दें सीबीएसई (CBSE) की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, कक्षा 10वीं और 12वीं के रेगुलर छात्र अपना एडमिट कार्ड खुद डाउनलोड नहीं कर सकेंगे। स्कूलों को अपने लॉगिन के जरिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने होंगे और फिर उन्हें छात्रों को सौंपना होगा, बोर्ड ने यह व्यवस्था इसलिए लागू रखी है ताकि छात्रों से जुड़ी जानकारी में किसी भी तरह की गलती को समय रहते ठीक किया जा सके स्कूल स्तर पर एडमिट कार्ड की जांच के बाद ही छात्रों को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी।
प्राइवेट उम्मीदवार खुद कर सकेंगे एडमिट कार्ड डाउनलोड
इसके अल्वक रेगुलर छात्रों से अलग प्राइवेट उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड की सुविधा दी गई है, ऐसे उम्मीदवार बोर्ड की तय प्रक्रिया के अनुसार अपनी जानकारी भरकर एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। बोर्ड के अनुसार, प्राइवेट उम्मीदवारों को आवेदन के समय दी गई डिटेल्स के आधार पर लॉगिन करना होगा। डाउनलोड किए गए एडमिट कार्ड को परीक्षा के दिन केंद्र पर साथ ले जाना जरूरी होगा। बिना एडमिट कार्ड के एग्जाम में शामिल नही हो सकते हैं।
एडमिट कार्ड पर दर्ज जानकारियों की स्थिति
सीबीएसई द्वारा जारी एडमिट कार्ड में छात्र और परीक्षा से जुड़ी कई जरूरी जानकारियां दी गई हैं, जिनका रिकॉर्ड बोर्ड और स्कूल दोनों स्तर पर रखा जाएगा जिन्हें छात्रों को ध्यानपूर्वक चेक कर लेनी चाहिए।
• छात्र का नाम और रोल नंबर
• कक्षा और विषयों का विवरण
• परीक्षा केंद्र का नाम, पता और केंद्र कोड
• परीक्षा की तारीख और समय
• फोटो और हस्ताक्षर
CBSE बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम
बता दें सीबीएसई बोर्ड के अनुसार, कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी 2026 के मध्य से शुरू होकर मार्च 2026 तक चलेंगी, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं फरवरी से अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी, प्रैक्टिकल परीक्षाएं और इंटरनल असेसमेंट पहले ही तय शेड्यूल के अनुसार कराए जा चुके हैं। बोर्ड का कहना है कि परीक्षा से जुड़ी सभी तैयारियां समय पर पूरी की जा रही हैं और परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। छात्रों को एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक देख लेना चाहिए।






