केंद्रीय विद्यालयों में एजुकेटर बनने का अवसर, संगठन ने जारी की सूचना KVS Educator News

On: February 4, 2026 10:50 AM
Follow Us:

KVS Educator News: केंद्रीय विद्यालयों (KVS) में पढ़ाने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए शैक्षणिक सत्र 2026–27 से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने देशभर के केंद्रीय विद्यालयों में विशेष जरूरत वाले छात्रों की पढ़ाई को मजबूत करने के लिए स्पेशल एजुकेटर पदों पर नई जानकारी साझा की है, संगठन के अनुसार कई विद्यालयों में ऐसे छात्रों की संख्या बढ़ी है, जिन्हें सामान्य कक्षा के साथ अतिरिक्त शैक्षणिक सहयोग की जरूरत होती है। इसी स्थिति को देखते हुए स्पेशल एजुकेटर की संख्या तय की गई है, जिससे कक्षा में पढ़ाई का स्तर बेहतर बनाया जा सके और छात्रों को उनकी जरूरत के अनुसार सहयोग मिल सके। यह अपडेट उन सभी उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जो केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षक के रूप में कार्य करना चाहते हैं और लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।

कुल पदों की संख्या कितनी रहेगी

बता दें जारी जानकारी के अनुसार स्पेशल एजुकेटर के कुल 987 पद तय किए गए हैं इनमें से 493 पद ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर यानी TGT स्पेशल एजुकेटर के लिए रखे गए हैं, जबकि 494 पद प्राइमरी टीचर यानी PRT स्पेशल एजुकेटर के लिए निर्धारित किए गए हैं। ये सभी पद देश के अलग-अलग रीजन में स्थित केंद्रीय विद्यालयों में भरे जाएंगे। चयनित शिक्षकों को ऐसे छात्रों को पढ़ाने की जिम्मेदारी दी जाएगी, जिन्हें पढ़ाई के दौरान विशेष सहायता की जरूरत होती है। संगठन की ओर से यह भी संकेत दिया गया है कि जरूरत के हिसाब से पदों की संख्या में बदलाव हो सकता है।

आवेदन प्रक्रिया से जुड़ा अपडेट

केंद्रीय विद्यालयों में एजुकेटर के लिए फिलहाल केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से केवल शॉर्ट नोटिस जारी किया गया है, जिसमें पदों की संख्या और भर्ती से जुड़ी शुरुआती जानकारी दी गई है। अभी पूरी डिटेल वाला नोटिस जारी नहीं हुआ है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक आवेदन प्रक्रिया फरवरी 2026 के पहले सप्ताह से शुरू होने की संभावना है। पूरी जानकारी जारी होने के बाद उम्मीदवारों को आवेदन की तारीख, तरीका और अन्य नियमों के बारे में साफ जानकारी मिल जाएगी अभ्यर्थियों को इसके लिए केवीएस के आधिकारिक नोटिफिकेशन का इंतजार करना होगा।

आयु सीमा के नियम

बता दें स्पेशल एजुकेटर पदों के लिए आयु सीमा पद के अनुसार तय की गई है। TGT स्पेशल एजुकेटर पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष रखी गई है। वहीं PRT स्पेशल एजुकेटर पद के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी, जिसका पूरा विवरण विस्तृत नोटिस में दिया जाएगा। नोटिस आने के बाद सभी जानकारियां प्राप्त हो जाएंगे।

PRT स्पेशल एजुकेटर की शैक्षणिक योग्यता

प्राथमिक यानी की PRT स्पेशल एजुकेटर पद के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है, जिसमें कम से कम 50 प्रतिशत अंक होना चाहिए। इसके साथ स्पेशल एजुकेशन में दो साल का डिप्लोमा होना अनिवार्य रखा गया है। इसके अलावा उम्मीदवार का CTET का पहला पेपर पास होना भी जरूरी शर्त है। यह योग्यता इसलिए तय की गई है ताकि प्राथमिक स्तर के छात्रों को उनकी जरूरत के अनुसार सही तरीके से पढ़ाया जा सके।

TGT स्पेशल एजुकेटर की शैक्षणिक योग्यता

TGT स्पेशल एजुकेटर पद के लिए उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए, जिसमें न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक जरूरी हैं। प्रोफेशनल योग्यता के तौर पर स्पेशल एजुकेशन में B.Ed होना जरूरी है। जिन उम्मीदवारों के पास सामान्य B.Ed है, उनके लिए स्पेशल एजुकेशन में एक साल का डिप्लोमा होना जरूरी रखा गया है। इसके साथ CTET का दूसरा पेपर पास होना भी अनिवार्य शर्तों में शामिल है।