CTET Admit Card 2026: सीटेट एग्जाम सिटी स्लिप के बाद अब सीटेट का एडमिट कार्ड, ctet.nic.in से चेक करें

On: February 3, 2026 8:38 AM
Follow Us:

CBSE CTET Admit Card 2026 :केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी CTET फरवरी 2026 से जुड़ी नई जानकारी सामने आ गई है। यह अपडेट उन सभी उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने CTET फरवरी 2026 के लिए आवेदन किया है। परीक्षा 8 फरवरी 2026 को आयोजित होगी। परीक्षा पूरे देश में निर्धारित केंद्रों पर होगी। अभी एग्जाम सिटी स्लिप जारी की जा चुकी है और अब अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड का इंतजार किसी भी समय समाप्त हो सकता है। आज किसी भी समय एडमिट कार्ड जारी किए जा सकते हैं। जारी होते ही उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

CTET परीक्षा का आयोजन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से किया जाता है। इस परीक्षा में करीब 25 लाख उम्मीदवार शामिल होने वाले हैं। सभी उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य दस्तावेज होता है। CTET फरवरी 2026 की परीक्षा 8 फरवरी 2026 को होगी। परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। उत्तर OMR शीट पर भरने होंगे। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट और दूसरी शिफ्ट दोनों एक ही दिन में होंगी।

एग्जाम सिटी स्लिप की स्थिति

CTET फरवरी 2026 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। सिटी स्लिप के माध्यम से उम्मीदवारों को यह जानकारी मिल चुकी है कि उनका परीक्षा केंद्र किस शहर में होगा। सिटी स्लिप में परीक्षा केंद्र का पूरा पता नहीं दिया जाता है। केवल शहर की जानकारी होती है।

Also Read – CTET बड़ा बदलाव अब 4 शिफ्ट में आयोजित होगी परीक्षा, चेक करें एडमिट कार्ड सहित नई गाइडलाइंस  लिंक

CTET Admit Card 2026 कब जारी होगा

CBSE की ओर से अभी CTET एडमिट कार्ड की तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन पिछले वर्षों के पैटर्न को देखें तो एडमिट कार्ड परीक्षा से 2 से 4 दिन पहले जारी किया जाता है। इस आधार पर उम्मीद है कि CTET फरवरी 2026 का एडमिट कार्ड 3 से 5 फरवरी 2026 तक जारी किया जा सकता है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 से जुड़ी सभी अपडेट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा।

पिछले वर्षों का एडमिट कार्ड ट्रेंड

पिछले कुछ वर्षों में CTET एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले ही जारी हुआ है। अगस्त 2023 की परीक्षा में एडमिट कार्ड 3 दिन पहले आया था। जनवरी 2023 की परीक्षा में एडमिट कार्ड 2 दिन पहले जारी हुआ था। दिसंबर 2024 की परीक्षा में भी एडमिट कार्ड 2 दिन पहले आया था। जनवरी 2025 की परीक्षा में एडमिट कार्ड 3 दिन पहले जारी किया गया था। इसी ट्रेंड के आधार पर इस बार भी एडमिट कार्ड 2 से 3 दिन पहले आने की संभावना है।

CTET फरवरी 2026 परीक्षा शिफ्ट टाइमिंग

CTET फरवरी 2026 में दो पेपर आयोजित किए जाएंगे। पेपर 2 की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगी। यह परीक्षा कक्षा 6 से 8 के लिए है। पेपर 1 की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगी। यह परीक्षा कक्षा 1 से 5 के लिए होगी।

परीक्षा केंद्र पर पहुंचने का समय

उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। देर से पहुंचने वाले उम्मीदवारों को प्रवेश नहीं दिया जा सकता है। परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय का पालन करना जरूरी है।

CTET Admit Card में दी गई जानकारी

एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम दिया होता है। रोल नंबर दर्ज होता है। परीक्षा की तारीख और समय लिखा होता है। परीक्षा केंद्र का पूरा पता दिया जाता है। उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर भी एडमिट कार्ड पर होते हैं। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद सभी उम्मीदवार उसे ध्यान से जांच लें। किसी भी जानकारी में गलती मिलने पर तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें। परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड के साथ एक वैध पहचान पत्र ले जाना जरूरी होगा। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा में एडमिट कार्ड की साफ सुथरी कॉपी ले जाना होगा जिससे केवाईसी में किसी भी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

Leave a Comment