केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा अब 7 और 8 फरवरी को 2 दिन आयोजित कराई जाएगी बोर्ड की ओर से आधिकारिक बदलाव का परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। ऐसे सभी उम्मीदवार जिन्होंने स्टेड 2026 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है उन्हें फाइनल एग्जाम डेट का इंतजार बना हुआ था अब आधिकारिक पोर्टल पर नया कैलेंडर जारी किया गया है जिसे डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा शहर की जानकारी पहले ही जारी की जा चुकी है अब परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने होंगे सीटेट एडमिट कार्ड आज या कल किसी भी समय जारी किए जा सकते हैं जारी होते ही अभ्यर्थी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा शेड्यूल में आंशिक बदलाव
अब तक यह परीक्षा 8 फरवरी 2026 को आयोजित कराए जाने का निर्णय लिया गया था लेकिन परीक्षार्थियों की अधिक संख्या को देखते हुए अब केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 7 और 8 फरवरी 2026 यानी शनिवार और रविवार 2 दिन आयोजित कराई जाएगी। बोर्ड ने परीक्षा में शामिल होने वाले लगभग 25 लाख अभ्यर्थियों को देखते हुए लिया है। क्योंकि अधिक संख्या के कारण एक दिन परीक्षा आयोजित कराए जाने को लेकर बोर्ड के सामने बड़ी दिक्कतें आ रही थी।
देशभर में बनाए गए 140 शहरों में परीक्षा केंद्र
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 आयोजित कराए जाने को लेकर 140 शहरों मे परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा का आयोजन प्रतिदिन दो शिफ्ट में किया जाएगा पहले यह परीक्षा 8 फरवरी को केवल दो शिफ्ट में आयोजित कराई जानी थी लेकिन अब दो दिन चार शिफ्ट में परीक्षा आयोजित की जाएगी। ढाई घंटे की अवधि परीक्षा के लिए निर्धारित की गई है सुबह की परीक्षा 9:30 से दोपहर 12:00 तक आयोजित होगी जबकि दूसरी शिफ्ट 2:30 से शाम 5:00 तक आयोजित की जाएगी।
एडमिट कार्ड पर चेक करें गाइडलाइंस
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान पूर्वक चेक कर लेना चाहिए और उसी के अनुसार परीक्षा में उपस्थित हो इसके साथ अभ्यर्थी परीक्षा शुरू होने से पहले आवंटित परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं परीक्षा केंद्र पर देरी से पहुंचने पर परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो सकेंगे ना ही परीक्षा की तिथि में कोई भी परिवर्तन किया जाएगा।
उम्मीदवार नया शेड्यूल ऐसे करें चेक
सभी उम्मीदवार केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का नया शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं इसके लिए उन्हें सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर होम पेज के ऊपर पब्लिक नोटिस का विकल्प दिखाई देगा इस पर क्लिक करने के बाद केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 एग्जाम शेड्यूल पीडीएफ आपके स्क्रीन पर दिखाई देगा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 शेड्यूल को चेक करने के बाद डाउनलोड करके प्रिंट निकाल सकते हैं।
CTET Exam New Schedule नोटिस लिंक






