APAAR ID New Update: नई शिक्षा नीति लागू होने के बाद छात्रों के लिए APAAR ID एक अहम डिजिटल पहचान बन गई है और अब स्कूल से लेकर हायर एजुकेशन तक पढ़ाई का पूरा रिकॉर्ड इसी से जुड़ रहा है। आईडी बनने के बाद भी कई छात्र इसे डाउनलोड करने को लेकर परेशान हो रहे हैं क्योंकि कई बार प्लेटफॉर्म पर आईडी तुरंत दिखाई नहीं देती। ऐसी स्थिति में सही प्रोसेस पता होना जरूरी हो जाता है, इसी वजह से APAAR ID डाउनलोड करने का तरीका लगातार सर्च किया जा रहा है ताकि छात्रों को अपने अकादमिक रिकॉर्ड का एक्सेस समय पर मिल जाता है और जरूरत पड़ने पर डेटा आसानी से इस्तेमाल हो जाता है।
पढ़ाई से जुड़ा पूरा रिकॉर्ड एक जगह सेव हो जाता है
APAAR ID छात्रों को दी जाने वाली एक यूनिक डिजिटल पहचान है, इसमें पढ़ाई से जुड़े सभी रिकॉर्ड ऑनलाइन सेव रहते हैं, नई शिक्षा नीति के तहत इसे लागू किया गया है ताकि स्कूल से लेकर हायर एजुकेशन तक पूरा एजुकेशनल डेटा एक ही जगह उपलब्ध हो जाता है, इससे सर्टिफिकेट बार बार जमा करने की जरूरत कम हो जाती है और जरूरत पड़ने पर जानकारी तुरंत मिल जाती है।
डिजिलॉकर में लॉगिन करते ही डाउनलोड का ऑप्शन मिल जाता है
डिजिलॉकर एप के जरिए APAAR ID डाउनलोड करना आसान माना जा रहा है, इसके लिए छात्र को पहले ऐप में लॉगिन करना होता है और प्रोफाइल एक्टिव होने के बाद सर्च ऑप्शन में APAAR ID या Academic Bank of Credits टाइप करने पर आईडी दिखाई देती है।
- डिजिलॉकर ऐप मोबाइल में इंस्टॉल होना चाहिए
- आधार से अकाउंट वेरिफिकेशन करना होता है
- लॉगिन के बाद सिक्योरिटी पिन सेट करना होता है
- सर्च बॉक्स में APAAR ID या ABC टाइप करना होता है
- जरूरी जानकारी भरनी होती है
- Get Document पर क्लिक करना होता है
- आईडी जनरेट होते ही डाउनलोड ऑप्शन दिखाई देता है
- फाइल पीडीएफ में सेव हो जाती है
डिजिलॉकर में आईडी न दिखे तो ABC से भी डाउनलोड हो जाती है
कई मामलों में डिजिलॉकर पर APAAR ID तुरंत दिखाई नहीं देती, ऐसे में Academic Bank of Credits पोर्टल के जरिए भी आईडी डाउनलोड की जा सकती है।
- ABC पोर्टल में लॉगिन करना होता है
- रजिस्ट्रेशन डिटेल से अकाउंट ओपन करना होता है
- प्रोफाइल सेक्शन ओपन करना होता है
- APAAR ID का ऑप्शन दिखाई देता है
- डाउनलोड पर क्लिक करना होता है
- पीडीएफ फाइल सेव हो जाती है।
ऊपर दिए गए दोनों तरीकों से सबसे आसानी से और सबसे जल्दी अपार आईडी डाउनलोड कर सकते हैं पढ़ने वाले छात्रों के लिए अपार आईडी एक महत्वपूर्ण ID है जिसमें उनकी पढ़ाई का पूरा विवरण रहता है साथ ही आगे आने वाली पढ़ाई में भी यही अपार आईडी काम आने वाली है इसलिए छात्रों को अपनी अपार ID की जानकारी होनी चाहिए।






