CTET Result 2026 Date: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 7 और 8 फरवरी को देश के 140 शहरों में शांतिपूर्वक आयोजित हुई, इस बार CTET में करीब 25 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया और तय एग्जाम सेंटर पर पहुंचकर पेपर दिया। परीक्षा दो शिफ्ट में हुई और पेपर का लेवल सामान्य बताया गया। कई शहरों में सुबह से ही एग्जाम सेंटर के बाहर भीड़ दिखी और सुरक्षा के बीच परीक्षा पूरी कराई गई। अब परीक्षा खत्म होने के बाद सबसे ज्यादा चर्चा रिजल्ट को लेकर है क्योंकि उम्मीदवार अपने स्कोर और क्वालिफाई स्टेटस का इंतजार कर रहे हैं। आईए जानते हैं पिछले ट्रेंड को देखते हुए कब तक सीटेट परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जा सकता है।
CTET आंसर की जारी होने के बाद आएगा रिजल्ट
बता दें सीटेट रिजल्ट जारी होने का एक प्रक्रिया है जिसमें पहले प्रोविजनल आंसर की जारी करता है, इसके बाद आपत्ति लेने का प्रोसेस होता है, फिर फाइनल आंसर की तैयार की जाती है। इसी फाइनल आंसर की के आधार पर रिजल्ट घोषित होता है। पिछले सालों में भी यही सिस्टम अपनाया गया था और इस बार भी वही पैटर्न रखा गया है। और पुराने पैटर्न और ट्रेंड को देखते हुए ही इस बार भी इसी तरह सीटेट रिजल्ट जारी किया जाएगा। हालांकि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा सीटेट रिजल्ट को लेकर आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है, लेकिन फरवरी मिड में सीटेट आंसर की जारी की जा सकती है और उसके बाद आपत्ती लेने के बाद सीटेट रिजल्ट मार्च के प्रथम सप्ताह में जारी किया जा सकता है।
रिजल्ट कैसे चेक किया जाएगा
रिजल्ट ऑनलाइन मोड में जारी होगा, उम्मीदवार अपने रोल नंबर से लॉगिन करेंगे, स्क्रीन पर मार्क्स और क्वालिफाई स्टेटस दिखेगा, स्कोरकार्ड डाउनलोड करना जरूरी रहेगा। रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर एक साथ भारी ट्रैफिक देखने को मिलता है इसलिए कई बार साइट स्लो भी हो जाती है।
- आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर रिजल्ट लिंक एक्टिव होगा
- रोल नंबर डालकर लॉगिन करना होगा
- स्क्रीन पर रिजल्ट और मार्क्स दिखेंगे
- स्कोरकार्ड डाउनलोड करना होगा
पास होने के लिए कितने मार्क्स जरूरी
सीटीईटी में पास होने के लिए अलग अलग कैटेगरी के लिए तय मार्क्स रखे गए हैं। जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 60 प्रतिशत यानी 150 में से 90 मार्क्स लाने होते हैं। रिजर्व कैटेगरी को नियम के अनुसार थोड़ी छूट दी जाती है और उनके लिए पासिंग मार्क्स कम होते हैं। रिजल्ट में सिर्फ क्वालिफाई स्टेटस दिखाया जाता है मेरिट लिस्ट जारी नहीं होती।
- सामान्य वर्ग के लिए 90/150 अंक
- ओबीसी श्रेणी 82/150 अंक
- एससी श्रेणी 82/150
स्कोरकार्ड में क्या जानकारी होगी
सीटीईटी स्कोरकार्ड में उम्मीदवार की पूरी परीक्षा डिटेल दी जाती है। इसमें नाम रोल नंबर पेपर लेवल विषयवार मार्क्स और कुल स्कोर दर्ज रहता है। इसी स्कोरकार्ड के आधार पर शिक्षक भर्ती में आवेदन किया जाता है और यही सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट माना जाता है।
- उम्मीदवार का नाम और रोल नंबर
- पेपर 1 या पेपर 2 डिटेल
- सब्जेक्ट वाइज मार्क्स
- कुल मार्क्स और क्वालिफाई स्टेटस
सर्टिफिकेट की वैलिडिटी
सीटीईटी पास करने के बाद मिलने वाला सर्टिफिकेट अब लाइफटाइम वैलिड रहता है। पहले इसकी वैधता सीमित समय के लिए होती थी लेकिन नियम बदलने के बाद अब यह हमेशा मान्य रहता है। एक बार क्वालिफाई करने के बाद उम्मीदवार कभी भी शिक्षक भर्ती में आवेदन कर सकता है। सीटीईटी क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवार अलग अलग शिक्षक भर्ती में शामिल हो सकते हैं। केंद्रीय विद्यालय नवोदय विद्यालय और कई राज्य स्तर की भर्तियों में सीटीईटी जरूरी योग्यता मानी जाती है। हर भर्ती का अपना अलग नोटिस और चयन प्रोसेस होता है जिसके अनुसार आगे की प्रक्रिया पूरी की जाती है।
CTET 2026 प्राइमरी टीचर्स के लिए है अहम
वहीं दूसरी और देश भर के लगभग 10 लाख प्रायमरी टीचर्स के लिए भी सीटेट का यह एग्जाम काफी अहम है सुप्रीम कोर्ट ने प्रायमरी टीचर्स को शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करने के लिए 2 साल का समय दिया है ऐसे में इन शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करने का पहला मौका मिला है ऐसे सभी शिक्षक जो केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा पास कर लेते हैं उनके लिए काफी राहत मिलेगी और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार उनकी नौकरी सुरक्षित हो जाएगी।






