नीट यूजी रजिस्ट्रेशन कैसे करें? फॉर्म, फीस, डॉक्यूमेंट आवेदन की पूरी जानकारी NEET UG 2026 Registration LIVE Update

On: February 8, 2026 1:03 PM
Follow Us:

NEET UG 2026 Registration LIVE Update: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी NEET UG 2026 को लेकर तैयारी के अंतिम चरण में है, लाखों अभ्यर्थियों को आवेदन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार समाप्त हो चुका है अब रजिस्ट्रेशन प्रोसेस कभी भी शुरू हो गया है। मेडिकल में एडमिशन के लिए यह देश की सबसे बड़ी एंट्रेंस परीक्षा मानी जाती है जिसमें हर साल लाखों छात्र शामिल होते हैं।

पिछले साल की तरह ही इस बार भी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से आज 8 फरवरी को आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है आज से ही आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है ऐसे सभी अभ्यर्थी जो NEET यूजी परीक्षा में रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो 8 मार्च 2026 तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन और पिछले साल का ट्रेंड

बता दें पिछले तीन सालों के रिकॉर्ड में फॉर्म फरवरी के पहले या दूसरे हफ्ते में शुरू हुए थे और एग्जाम मई के पहले रविवार को कराया गया, 2025 में सात फरवरी से रजिस्ट्रेशन शुरू हुआ और 4 मई को एग्जाम हुआ। 2024 में नौ फरवरी से फॉर्म शुरू हुए और 5 मई को एग्जाम हुआ, 2023 में छह मार्च से रजिस्ट्रेशन शुरू हुआ और 7 मई को एग्जाम कराया गया। इस बार भी  रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 8 फरवरी से शुरू हो चुकी है और 8 मार्च तक चलेगी।

NEET एग्जाम डेट और पैटर्न

एग्जाम डेट की बात की जाए तो NEET UG 2026 का एग्जाम 5 मई को आयोजित की जाएगी, पेपर एक ही शिफ्ट में कराया जाता है और कुल 720 अंक के सवाल पूछे जाते हैं। फिजिक्स केमिस्ट्री और बायोलॉजी से प्रश्न रहते हैं और हर सही जवाब पर चार अंक मिलते हैं, गलत जवाब पर नेगेटिव मार्किंग लागू रहती है और एग्जाम दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक चलता है।

NEETआवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड में सही नाम जन्म तारीख और फोटो पासपोर्ट साइज फोटो तय फॉर्मेट में
  • सिग्नेचर साफ स्कैन कॉपी
  • दसवीं का सर्टिफिकेट या जन्म तारीख प्रूफ
  • कैटेगरी सर्टिफिकेट SC ST OBC EWS के लिए
  • UDID कार्ड PwD छात्रों के लिए जरूरी
    दोनों हाथों के अंगूठे के निशान

आवेदन फीस

• जनरल लगभग 1700 रुपये
• OBC और EWS लगभग 1600 रुपये
• SC ST और PwD लगभग 1000 रुपये

आवेदन का प्रोसेस

  • सबसे पहले पोर्टल पर जाएं New Registration चुनें
  • एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड जनरेट करें
  • पर्सनल और एजुकेशन डिटेल भरें
  • एग्जाम सिटी चुनें
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
  • UPI या कार्ड से ऑनलाइन फीस जमा करें
  • कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर सेव कर लें।

NEET UG सिलेबस और तैयारी से जुड़ी जानकारी

एजेंसी पहले ही अपडेटेड सिलेबस जारी कर चुकी है जिसमें NCERT कक्षा 11 और 12 के टॉपिक शामिल हैं और यही बेस माना जा रहा है, सिलेबस में कुछ टॉपिक बदलाव भी बताए गए हैं। पिछले साल करीब बाइस लाख छात्रों ने फॉर्म भरा था और इस बार भी बड़ी संख्या की संभावना जताई जा रही है जिससे मेडिकल सीटों के लिए मुकाबला और कड़ा रहने वाला है।

NEET UG अन्य जरूरी अपडेट

NEET UG एग्जाम एक ही शिफ्ट में कराया जाता है और ड्रेस कोड लागू रहता है, एग्जाम सेंटर पर समय से पहले पहुंचना जरूरी होता है। रिजल्ट आमतौर पर एग्जाम के एक महीने बाद जारी होता है और इसके बाद ऑल इंडिया और स्टेट लेवल काउंसलिंग शुरू होती है, कटऑफ हर साल अलग रहती है और सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सीट सीमित होने के कारण प्रतियोगिता ज्यादा रहती है। ऐसे सभी उम्मीदवार जो नीट यूजी परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं तो जल्दी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है सभी उम्मीदवार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन करने का लिंक

Telegram WhatsApp