CTET परीक्षा के बाद आंसर की, ऐसे चेक करें अपने नंबर CTET February Session Answer Key 2026

On: February 7, 2026 10:18 AM
Follow Us:

CTET February Session Answer Key 2026: सीबीएसई द्वारा आयोजित CTET फरवरी 2026 परीक्षा का आयोजन आज 7 फरवरी से शुरू हो गया है और परीक्षा का दूसरा दिन 8 फरवरी को तय हैदेशभर के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर पेपर-1 और पेपर-2 में बड़ी संख्या में उम्मीदवार शामिल हो रहे हैं। पहले दिन परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में कराई गई और दूसरे दिन की परीक्षा भी तय शेड्यूल के अनुसार कराई जानी है।

परीक्षा खत्म होने के बाद उम्मीदवारों की नजर आंसर की पर रहेगी, क्योंकि आंसर की जारी होने के बाद ही छात्र अपने दिए गए जवाबों का मिलान कर सकेंगे और संभावित नंबर का अंदाजा लगा पाएंगे। परीक्षा प्रक्रिया जारी रहने के कारण फिलहाल आंसर की जारी नहीं हुई है, लेकिन बोर्ड द्वारा परीक्षा समाप्त होने के बाद इसे जारी किया जाएगा।

CTETआंसर की जारी होने का शेड्यूल

बता दें CTET परीक्षा के दोनों दिन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रोविजनल आंसर की जारी की जाती है। आमतौर पर परीक्षा समाप्त होने के 7 से 15 दिनों के अंदर CTET Answer Key जारी होती है। फरवरी सेशन 2026 की परीक्षा 8 फरवरी को खत्म होने के बाद आंसर की जारी करने की प्रक्रिया शुरू होगी, पहले प्रोविजनल आंसर की जारी की जाएगी जिसके बाद उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया जाएगा और सभी आपत्तियों की जांच के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। इसी फाइनल आंसर की के आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाएगा।

CTET आंसर की डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • आधिकारिक वेबसाइट खोलें और होमपेज पर आंसर की लिंक पर जाएं
  • CTET February 2026 Answer Key लिंक पर क्लिक करें
  • अपना एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें
  • जन्मतिथि भरकर लॉगिन करें
  • स्क्रीन पर आंसर की दिखाई देगी
  • पीडीएफ डाउनलोड करें और सेव कर लें
  • साथ में उपलब्ध रिस्पॉन्स शीट से अपने जवाब मिलाएं

सीटीईटी 2026 आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया

CTET प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवारों को गलत जवाब पर आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया जाता है, इसके लिए ऑनलाइन चैलेंज विंडो खोली जाती है, जहां उम्मीदवार संबंधित सवाल चुनकर सही जवाब का प्रमाण अपलोड कर सकते हैं। बोर्ड सभी आपत्तियों की जांच के बाद फाइनल आंसर की जारी करता है और उसी के आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाता है। आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया सीमित समय के लिए ही खुली रहती है।

CTET आंसर की चैलेंज फीस और जरूरी जानकारी

  • प्रति सवाल चैलेंज फीस 1000 रुपये देंवे होंगे
  • भुगतान ऑनलाइन मोड से किया जाता है
  • सही आपत्ति मिलने पर फीस वापस होती है
  • हर सवाल के लिए अलग फीस देनी होती है
  • अगर अभ्यर्थी एक से अधिक सवाल पर आपत्ति करता है तो उसे अलग-अलग फीस देनी होगी।

सीटेट का मार्किंग सिस्टम और स्कोर कैलकुलेशन

मार्किंग सिस्टम की बात की जाए तो सीटेट परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है। हर सही जवाब के लिए 1 नंबर दिया जाता है, जबकि गलत या खाली छोड़े गए सवाल पर कोई नंबर नहीं मिलता। कुल 150 सवाल होते हैं और उसी के आधार पर स्कोर तय होता है। उम्मीदवार आंसर की और अपनी रिस्पॉन्स शीट मिलाकर अपने संभावित नंबर निकाल सकते हैं, हालांकि फाइनल स्कोर फाइनल आंसर की के आधार पर ही तय होता है।

CTET परीक्षा में पास होने के लिए जरूरी नंबर

पासिंग मार्क्स की बात की जाए तो सीटेट परीक्षा पास करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 90 नंबर लाना जरूरी होता है, जो कुल नंबर का 60 प्रतिशत है। वहीं ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए पास होने के लिए 82 नंबर यानी 55 प्रतिशत नंबर जरूरी होते हैं। पास होने वाले उम्मीदवारों को सीटेट सर्टिफिकेट दिया जाता है, जो शिक्षक भर्ती में मान्य माना जाता है।

CTET फाइनल आंसर की और रिजल्ट अपडेट

CTET प्रोविजनल आंसर की पर मिली आपत्तियों की जांच के बाद सीबीएसई फाइनल आंसर की जारी करेगा। इसके बाद सीटेट फरवरी 2026 का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। पिछले वर्षों के पैटर्न के अनुसार आंसर की जारी होने के कुछ सप्ताह बाद रिजल्ट जारी किया जाता है। परीक्षा के दोनों दिन पूरे होने के बाद आंसर की और रिजल्ट से जुड़ी आधिकारिक अपडेट जारी की जाएंगी, जिनका उम्मीदवार इंतजार कर रहे हैं। अभ्यर्थियों को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा फरवरी 2026 की सभी लेटेस्ट अपडेट के लिए बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखना चाहिए बोर्ड द्वारा सभी आधिकारिक अपडेट वेबसाइट पर ही जारी की जाती हैं।

Telegram WhatsApp