CTET एग्जाम के 11 बड़े नियम, बोर्ड ने जारी किया बड़ा अपडेट CTET Exam 2026 New Update

On: February 6, 2026 12:26 PM
Follow Us:

CTET Exam 2026 New Update:CTET 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से सीटीईटी फरवरी 2026 परीक्षा को लेकर जरूरी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। बोर्ड ने साफ किया है कि परीक्षा में वही उम्मीदवार शामिल हो सकेंगे जिनके एडमिट कार्ड पर फोटो और सिग्नेचर साफ दिखाई दे रहे होंगे। अगर फोटो या सिग्नेचर धुंधले या गलत पाए जाते हैं तो ऐसे उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही एडमिट कार्ड पर दी गई जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि, जेंडर और कैटेगरी को फाइनल कन्फर्मेशन पेज से मिलान करना जरूरी बताया गया है किसीभी तरह की जानकारी में फर्क मिलने पर उम्मीदवार को तुरंत बोर्ड को सूचित करना होगा ताकि समय रहते सुधार किया जा सके और परीक्षा में किसी भी तरह की परेशानी न हो।

परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग और एंट्री नियम

CBSEबोर्ड के अनुसार उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 120 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना जरूरी होगा। मॉर्निंग शिफ्ट के लिए सुबह 9:30 बजे के बाद और दोपहर शिफ्ट के लिए 2:30 बजे के बाद किसी भी उम्मीदवार को एंट्री नहीं दी जाएगी। वैलिड एडमिट कार्ड और ओरिजिनल फोटो आईडी के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा, इसके साथ ही बता दें परीक्षा खत्म होने से पहले किसी भी उम्मीदवार को एग्जाम हॉल छोड़ने की अनुमति नहीं होगी और अटेंडेंस शीट पर साइन करना जरूरी रहेगा इसके अलावा बोर्ड ने यह भी साफ किया है कि परीक्षा के दौरान भाषा का विकल्प बदला नहीं जा सकेगा और Omr शीट की जांच उम्मीदवार द्वारा आवेदन में चुनी गई भाषा के आधार पर ही की जाएगी।

जरूरी दिशा निर्देश और नियम

सीटेट परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को परीक्षा से संबंधित यह 11 नियम जान लेना जरूरी है

  • 1. एडमिट कार्ड पर साफ फोटो और सिग्नेचर होना जरूरी, नहीं होने पर परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं
  • 2. एडमिट कार्ड की जानकारी को फाइनल कन्फर्मेशन पेज से मिलान करना जरूरी
  • 3. परीक्षा शुरू होने से कम से कम 120 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा
  • 4. मॉर्निंग शिफ्ट में 9:30 बजे और दोपहर शिफ्ट में 2:30 बजे के बाद एंट्री नहीं
  • 5. वैलिड एडमिट कार्ड और ओरिजिनल फोटो आईडी के बिना प्रवेश नहीं मिलेगा
  • 6. परीक्षा खत्म होने और अटेंडेंस शीट पर साइन करने से पहले हॉल छोड़ने की अनुमति नहीं
  • 7. परीक्षा के दौरान भाषा विकल्प बदलने की अनुमति नहीं होगी
  • 8. ओएमआर शीट की जांच आवेदन में भरी गई भाषा के आधार पर की जाएगी
  • 9. हिंदी या इंग्लिश के अलावा भाषा चुनने वाले उम्मीदवार को संबंधित लैंग्वेज टेस्ट बुकलेट लेनी होगी
  • 10. बायोमेट्रिक उपस्थिति जरूरी, बिना बायोमेट्रिक के रिजल्ट रद्द हो सकता है
  • 11. नकल या अनुचित साधन का उपयोग करने पर उम्मीदवार की उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है

परीक्षा में प्रतिबंधित सामान

इसके अतिरिक्त बता दें बोर्ड के निर्देश के अनुसार परीक्षा केंद्र के अंदर किताबें, नोट्स, कागज के टुकड़े, कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, इयरफोन, स्मार्ट वॉच, कैमरा, हैंडबैग, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, डेबिट या क्रेडिट कार्ड, इलेक्ट्रॉनिक पेन, स्कैनर, खाने-पीने की चीजें या कोई भी संदिग्ध वस्तु ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों का उपयोग या किसी भी तरह की गड़बड़ी पाए जाने पर उम्मीदवार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है और परीक्षा परिणाम भी रोका जा सकता है। इसके साथ-साथ अभ्यर्थी परीक्षा से जुड़े सभी महत्वपूर्ण नियम सीटेट के आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

Telegram WhatsApp