यूपी बोर्ड एग्जाम में बड़ा बदलाव, परीक्षा से पहले बोर्ड की गाइडलाइंस जारी UP Board Exam 2026 Guidelines

On: February 6, 2026 2:40 PM
Follow Us:

UP Board Exam 2026 Guidelines: यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। बड़ी संख्या में छात्र इस परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले हैं इस बार 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं और परीक्षा को सुरक्षित व सम्मानजनक माहौल में कराने के लिए सरकार के निर्देशानुसार बोर्ड ने गाइडलाइंस जारी की हैं। पिछले कुछ समय में जांच के दौरान छात्रों के साथ व्यवहार को लेकर उठे मुद्दों को ध्यान में रखते हुए नियमों में बदलाव किया गया है नए निर्देशों में जांच प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी प्रणाली और संवेदनशील जिलों को लेकर कई अहम फैसले शामिल किए गए हैं, जिनका पालन सभी परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। आईए जानते हैं क्या है यूपी बोर्ड परीक्षा की लेटेस्ट गाइडलाइंस।

जांच के दौरान जूते-मोजे नहीं उतरवाए जाएंगे

अब नई गाइडलाइंस के अनुसार इस बार बोर्ड परीक्षा देने आने वाले छात्रों को जांच के दौरान जूते और मोजे नहीं उतरवाने होंगे। पहले कई जगहों पर इस व्यवस्था का विरोध हुआ था, जिसके बाद बोर्ड ने जांच प्रक्रिया को सम्मानजनक बनाने का फैसला लिया है। वहीं छात्राओं की जांच केवल महिला स्टाफ द्वारा ही की जाएगी, ताकि किसी भी तरह की असुविधा या शिकायत की स्थिति न बन पाए सभी परीक्षा केंद्रों को इस व्यवस्था का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

सीसीटीवी और ऑडियो रिकॉर्डिंग से निगरानी

बता दें यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी या अनुचित गतिविधि रोकने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और ऑडियो रिकॉर्डिंग के जरिए निगरानी की जाएगी। बोर्ड की ओर से साफ किया गया है कि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और नियंत्रित रहे, इसके लिए निगरानी व्यवस्था को मजबूत किया गया है। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने और परीक्षा व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।

30 दिन तक सुरक्षित रखी जायेगी रिकॉर्डिंग

इसके साथ-साथ जारी निर्देशों के मुताबिक परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी फुटेज कम से कम 30 दिन तक सुरक्षित रखी जाएगी। इसके अलावा परीक्षा केंद्र के अंदर किसी भी शिक्षक या कर्मचारी को मोबाइल फोन या अन्य डिजिटल उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी। सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण केंद्र के बाहर ही जमा कराने होंगे। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी परीक्षा केदो को नई गाइडलाइन को फॉलो करना अनिवार्य किया गया है।

20 जिले अतिसंवेदनशील घोषित दो बार होगा निरीक्षण

यूपी बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण बनाने के उद्देश्य से प्रदेश के 20 जिलों को अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। इन जिलों के परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा के दिन दो बार निरीक्षण किया जाएगा। इसके साथ ही चयनित 20 परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाने का भी निर्देश दिया गया है, ताकि किसी भी तरह की तकनीकी गड़बड़ी या अनुचित साधनों के उपयोग को रोका जा सके। मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलों को इन निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं। ऐसे सभी छात्र जो 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं उन सभी को भी परीक्षा से संबंधित सभी महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देशों को चेक कर लेना चाहिए। बोर्ड द्वारा सभी लेटेस्ट अपडेट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर दी जाएगी इसलिए छात्र बोर्ड के अधिकारी वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Telegram WhatsApp