CBSE बोर्ड परीक्षा में उत्तर लिखने के नियम बदले, गलत तरीके से लिखा तो मिलेंगे शून्य अंक CBSE Board Exam Rule Change

On: February 4, 2026 4:19 PM
Follow Us:

CBSE Board Exam Rule Change: सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए बड़ी जानकारी सामने आई है कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए ने उत्तर-पुस्तिका लिखने से जुड़ा एक अहम बदलाव लागू कर दिया है। यह बदलाव खासतौर पर विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषयों पर लागू होगा बोर्ड की ओर से साफ किया गया है कि अब अगर कोई छात्र सही उत्तर भी गलत सेक्शन में लिखता है, तो उस उत्तर को चेक नहीं किया जाएगा और सीधे शून्य अंक दिए जाएंगे। इस नियम के तहत उस उत्तर को अटेम्प्ट नॉट डन माना जाएगा। बोर्ड के मुताबिक यह बदलाव सभी स्कूलों में एक जैसी मार्किंग सिस्टम लागू करने और मूल्यांकन प्रक्रिया को ज्यादा पारदर्शी बनाने के लिए किया गया है। नए नियम के मुताबिकपरीक्षा में उत्तर लिखने की प्रक्रिया को पहले से ज्यादा सख्त बना दिया है।

सेक्शन-वाइज होगी जांच

जानकारी दे देंसीबीएसई ने उत्तर-पुस्तिकाओं की जांच के लिए सेक्शन-वाइज व्यवस्था लागू की है। इसके तहत उत्तर-पुस्तिका को पहले से तय सेक्शनों में बांटा गया है और हर सेक्शन की जांच अलग विषय विशेषज्ञ द्वारा की जाएगी। अगर किसी छात्र ने उत्तर सही होने के बावजूद गलत सेक्शन में लिख दिया, तो वह उत्तर संबंधित विषय विशेषज्ञ तक पहुंचेगा ही नहीं। ऐसे मामलों में उस उत्तर को जांच से बाहर कर दिया जाएगा और छात्र को उस प्रश्न के लिए कोई अंक नहीं मिलेंगे। बोर्ड ने यह भी साफ किया है कि ऐसे उत्तरों को लेकर री-चेकिंग या दोबारा जांच में भी कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

विज्ञान विषय की उत्तर पुस्तिका अब तीन हिस्सों में बंटी

इसके साथ हीविज्ञान विषय की उत्तर-पुस्तिका को अब तीन अलग-अलग सेक्शनों में बांट दिया गया है। इसमें जीवविज्ञान, रसायन विज्ञान और भौतिक विज्ञान के लिए अलग-अलग सेक्शन तय किए गए हैं। छात्रों को हर विषय का उत्तर उसी सेक्शन में लिखना होगा जो उस विषय के लिए तय किया गया है। अगर जीवविज्ञान का उत्तर रसायन विज्ञान या भौतिक विज्ञान वाले सेक्शन में लिखा गया, तो वह उत्तर चेक नहीं किया जाएगा, चाहे जवाब पूरी तरह सही ही क्यों न हो। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए यह नियम जान लेना बहुत ही जरूरी है।

सामाजिक विज्ञान में 4 अलग सेक्शन जरूरी

इसके अलावा सामाजिक विज्ञान विषय में भी अब सख्त सेक्शन व्यवस्था लागू की गई है, इस विषय की उत्तर-पुस्तिका को इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र चार अलग सेक्शनों में बांटा गया है। बोर्ड के निर्देशों के अनुसार हर विषय का उत्तर उसी सेक्शन में लिखा जाना जरूरी होगा। इतिहास का उत्तर अगर भूगोल सेक्शन में या राजनीति विज्ञान का उत्तर अर्थशास्त्र सेक्शन में लिखा गया तो उसे जांच के दायरे में नहीं लिया जाएगा और छात्र को उस सवाल के पूरे अंक नहीं मिलेंगे।

पुनर्मूल्यांकन में भी नहीं मिलेगा गलत सेक्शन का लाभ

इसके साथ ही सीबीएसई ने यह भी स्पष्ट किया है कि गलत सेक्शन में लिखे गए उत्तरों को लेकर पुनर्मूल्यांकन या दोबारा जांच में कोई राहत नहीं दी जाएगी। ऐसे उत्तरों को पहले ही अटेम्प्ट नॉट डन मान लिया जाएगा। बोर्ड का कहना है कि यह नियम सभी छात्रों पर समान रूप से लागू होगा और इसका उद्देश्य परीक्षा की जांच प्रक्रिया को एक जैसा और पारदर्शी बनाना है। नए नियम लागू होने के बाद उत्तर-पुस्तिका में विषय और सेक्शन की सही पहचान पहले से कहीं ज्यादा जरूरी हो गई है। ऐसे सभी छात्र जो सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में शामिल हो रहे हैं उन सभी के लिए यह अपडेट काफी अहम है क्योंकि अगर गलत तरीके से लिखा तो उनकी कॉपी के प्रश्न जांच से बाहर हो जाएंगे ऐसे में उनके स्कोर कार्ड पर बड़ा फर्क पड़ेगा।