CTET 2026 Exam Day Guidelines: सीटेट एडमिट कार्ड जारी करने के बाद परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा दिवस की गाइडलाइन जान लेना जरूरी है केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी CTET 2026 को लेकर परीक्षा से ठीक पहले सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की ओर से परीक्षा दिवस के लिए जरूरी दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। यह परीक्षा 8 फरवरी 2026, रविवार को देशभर के तय किए गए परीक्षा केंद्रों पर कराई जाएगी। हर साल की तरह इस बार भी CTET में लाखों छात्र शामिल होने जा रहे हैं, लगभग 25 लाख छात्र इस परीक्षा में शामिल होंगे ऐसे में बोर्ड ने रिपोर्टिंग टाइम, ड्रेस कोड और जरूरी दस्तावेजों को लेकर साफ नियम तय किए हैं। बोर्ड का कहना है कि परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सुरक्षा और जांच व्यवस्था कड़ी रहेगी। गेट बंद होने के बाद किसी भी छात्र को प्रवेश नहीं दिया जाएगा, चाहे देरी एक मिनट की ही क्यों न हो। इसलिए छात्रों को सलाह दी गई है कि वे एडमिट कार्ड में दिए गए समय और निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और उसी के अनुसार परीक्षा केंद्र पर पहुंचें आईए जानते हैं सीटेट परीक्षा के दिन के लिए जरूरी गाइडलाइंस।
CTET 2026 परीक्षा का शेड्यूल
जैसा कि जानते हैं CTET 2026 परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी। पेपर-2, जो कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने के इच्छुक छात्रों के लिए है, सुबह की पाली में होगा जबकि पेपर-1, जो कक्षा 1 से 5 तक के लिए है। दोपहर की पाली में आयोजित किया जाएगा। पेपर-2 के लिए रिपोर्टिंग टाइम सुबह 7:30 बजे रखा गया है और आखिरी एंट्री 9:30 बजे तक ही दी जाएगी, इसके बाद परीक्षा 9:30 से 12:00 बजे तक चलेगी। वहीं पेपर-1 के लिए रिपोर्टिंग टाइम दोपहर 12:30 बजे है, आखिरी एंट्री 2:30 बजे तक होगी और परीक्षा 2:30 से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने साफ किया है कि तय समय के बाद गेट बंद कर दिए जाएंगे।
परीक्षा केंद्र पर ले जाने वाले जरूरी दस्तावेज
• CTET 2026 का एडमिट कार्ड, जिसमें फोटो और साइन साफ दिखाई दे एडमिट कार्ड के बिना एंट्री नहीं होगी
• किसी एक वैध फोटो पहचान पत्र का ओरिजिनल, जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस एडमिट कार्ड के फोटो के साथ मैच होना चाहिए
• हाल ही की दो पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत होगी
• नीला या काला बॉल पेन, जिससे OMR शीट भरी जा सके जेल पेन लेकर ना जाएं
ड्रेस कोड को लेकर क्या नियम हैं
अभ्यर्थियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण बिंदु ड्रेस कोड भी है परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षा केंद्र पर छात्रों को हल्के और साधारण कपड़े पहनकर आने के निर्देश दिए गए हैं। भारी कढ़ाई, बड़े बटन या ज्यादा पॉकेट वाले कपड़ों से बचने को कहा गया है। आधी बांह की शर्ट या टी-शर्ट को बेहतर माना गया है, ताकि जांच में समय न लगे। पैरों में चप्पल या साधारण सैंडल पहनने की अनुमति होग जबकि मोटे सोल वाले जूते या बूट पहनकर आने पर आपत्ति हो सकती है। किसी भी तरह के गहने, घड़ी या धातु से बने सामान पहनने की इजाजत नहीं होगी छात्रों को यह गाइडलाइन ध्यान पूर्वक देख लेनी चाहिए।
किन चीजों पर पूरी तरह रोक रहेगी
इसके साथ ही परीक्षा हॉल के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैमरा या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाना मना है। इसके अलावा किताबें, कॉपी, कागज के टुकड़े, पर्स, बैग, धूप का चश्मा या बड़े बकल वाली बेल्ट भी साथ रखने की अनुमति नहीं होगी। खाने-पीने का सामान ले जाने की भी इजाजत नहीं है, हालांकि बिना लेबल की पारदर्शी पानी की बोतल साथ रखी जा सकती है। डिटेल जानकारी सीबीएसई द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों में चेक कर सकते हैं।
Also Read – CTET एडमिट कार्ड का इंतजार समाप्त, नोटिस जारी, ऐसे करें डाऊनलोड CTET Admit Card Release Notice
परीक्षा हॉल के अंदर पालन करने वाले नियम
परीक्षा कक्षा के लिए भी कुछ महत्वपूर्ण नियम बनाए गए हैं जिसके अंतर्गत परीक्षा कक्ष में प्रवेश के बाद छात्र को वही सीट लेनी होगी, जिस पर उसका रोल नंबर चिपका होगा। कई केंद्रों पर बायोमेट्रिक हाजिरी या फेस स्कैन की व्यवस्था रहेगी, जिसमें छात्रों को स्टाफ का सहयोग करना होगा प्रश्न पत्र सीलबंद मिलेगा और निरीक्षक के निर्देश के बाद ही उसे खोला जा सकेगा। हाजिरी शीट पर साइन और अंगूठे का निशान लगाना जरूरी होगा। परीक्षा खत्म होने से पहले किसी भी छात्र को हॉल से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
यूजीसी नेट रिजल्ट का इंतजार समाप्त, NTA ने रिजल्ट घोषित करने की दी जानकारी UGC NET Result 2025
OMR शीट से जुड़ी अहम जानकारी
अब ओएमआर शीट की बात कर ली जाए तो CTET परीक्षा पूरी तरह OMR शीट के आधार पर जांची जाती है, इसलिए इसमें भरी गई जानकारी बेहद अहम मानी जाती है। रोल नंबर, सेंटर कोड और बुकलेट कोड को सही तरीके से भरना जरूरी होगा किसी भी उत्तर में व्हाइटनर, ब्लेड या कटिंग की अनुमति नहीं है। एक सवाल के लिए दो गोले भरने पर वह उत्तर अपने आप गलत माना जाएगा और उसके अंक नहीं मिलेंगे।
CTET 2026 के अंक और वैधता
CTET 2026 में कुल 150 सवाल पूछे जाएंगे, जिनके लिए 150 अंक तय हैं। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं रखी गई है। सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए पास होने का मानक 60 प्रतिशत अंक तय किया गया है, जबकि OBC, SC और ST वर्ग के लिए यह 55 प्रतिशत रखा गया है। CTET पास करने के बाद मिलने वाला सर्टिफिकेट अब जीवन भर के लिए मान्य रहेगा। अगर आप एक बार केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा पास कर लेते हैं तो आपको केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का प्रमाण पत्र मिल जाएगा जो की जीवन भर के लिए वैलिड माना जाएगा आगामी किसी भी शिक्षक विज्ञापन निकालने के बाद आप आवेदन करने के लिए पात्र माने जाएंगे।






