8th Pay Commission Latest Update: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर सामने आई है। 8वें वेतन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च होने के साथ ही सैलरी संशोधन से जुड़ी प्रक्रिया अब तेजी से आगे बढ़ती दिख रही है लंबे समय से नए वेतन आयोग को लेकर चर्चा चल रही थी और अब वेबसाइट के शुरू होने से साफ हो गया है कि आयोग का काम औपचारिक रूप से शुरू हो चुका है। इस कदम को प्रशासनिक स्तर पर अहम माना जा रहा है क्योंकि किसी भी वेतन आयोग के कामकाज की शुरुआत इसी तरह की शुरुआती व्यवस्था से होती है, जिसके बाद आगे वेतन भत्ते और अन्य आर्थिक पहलुओं पर काम किया जाता है।
आयोग में भर्ती प्रक्रिया शुरू
बता दें हाल ही में जारी सर्कुलर के अनुसार 8वें वेतन आयोग में कुछ पदों पर भर्ती प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इसमें पीएसओ, सीनियर पीपीएस, पीपीएस और पीएस जैसे पद शामिल हैं, जिन्हें डेपुटेशन के आधार पर भरा जा रहा है, इस कदम से यह संकेत मिला है कि आयोग अब अपने प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने में लगा हुआ है ताकि आगे वेतन से जुड़े विषयों पर विस्तार से काम किया जा सके। भर्ती से जुड़े दस्तावेज संबंधित विभागों को भेजे जा चुके हैं और प्रक्रिया तय समय के अनुसार आगे बढ़ रही है।
अभी वेतन बढ़ोतरी पर कोई घोषणा नहीं
इसके साथ ही ऑफिशियल वेबसाइट https://8cpc.gov.in लॉन्च होने के बावजूद सरकार की ओर से वेतन बढ़ोतरी, फिटमेंट फैक्टर या नए पे मैट्रिक्स को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, फिलहाल आयोग आंतरिक स्तर पर डाटा इकट्ठा करने और विभिन्न विभागों से जानकारी लेने की प्रक्रिया में लगा हुआ है। वेतन आयोग के शुरुआती चरण में आमतौर पर इसी तरह की तैयारियां की जाती हैं और इसके बाद ही वेतन ढांचे में बदलाव से जुड़े फैसले सामने आते हैं, मौजूदा समय में किसी भी तरह की सैलरी बढ़ोतरी को लेकर आधिकारिक पुष्टि जारी नहीं हुई है।
सर्कुलर से क्या मिल रहे हैं संकेत
बता दें जारी सर्कुलर से यह साफ हुआ है कि आयोग पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और अपने काम को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ा रहा है। इसमें विभागों के बीच समन्वय, स्टाफ की नियुक्ति और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने पर ध्यान दिया जा रहा है। आयोग द्वारा संबंधित मंत्रालयों और विभागों को जानकारी भेजी गई है ताकि प्रक्रिया तय ढांचे के अनुसार चल सके, इस पूरे घटनाक्रम के बाद यह स्पष्ट है कि वेतन आयोग की औपचारिक कार्यवाही शुरू हो चुकी है और आगे इससे जुड़े अन्य अपडेट भी सामने आ सकते हैं।
कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए स्थिति
8वें वेतन आयोग की वेबसाइट शुरू होने और प्रशासनिक गतिविधियों के तेज होने के बाद सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के बीच नई हलचल देखी जा रही है। फिलहाल वेतन संशोधन से जुड़ा कोई अंतिम फैसला सामने नहीं आया है, लेकिन आयोग की सक्रियता से यह तय माना जा रहा है कि आने वाले समय में वेतन ढांचे से जुड़े विषयों पर आगे की प्रक्रिया जारी रहेगी। अभी पूरा फोकस आयोग की आंतरिक तैयारी और प्रारंभिक कामकाज पर बना हुआ है, जबकि वेतन और भत्तों से जुड़े फैसले बाद के चरण में सामने आएंगे।
इसके साथ ही अब कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग से सम्बंधित सभी अपडेट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर मिल सकेंगी जिससे कर्मचारियों को भ्रमित करने वाली खबरों से भी राहत मिलेगी।






