Rajasthan Board 10th Class Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट यहां से करें चेक

By
On:
Follow Us

Rajasthan Board 10th Class Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं क्लास रिजल्ट 2026 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (RBSE) द्वारा 10वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई थीं, जिसमें इस बार करीब 10,68,109 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। अब सभी छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, वहीं ताजा जानकारी के अनुसार बोर्ड 20 मार्च 2026 तक परिणाम जारी करने की तैयारी में है। शिक्षा विभाग के अनुसार रिजल्ट को तय समय पर जारी करने का प्रयास किया जा रहा है।

परीक्षा और रिजल्ट से जुड़ी जरूरी जानकारी

राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा इस बार तय शेड्यूल के अनुसार 12 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक सफलतापूर्वक आयोजित की गई थी। परीक्षा राज्य के सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हुई, जिसमें बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया। बोर्ड की तरफ से अब रिजल्ट जारी करने की तैयारी अंतिम चरण में है। बता दें कि इस साल कुल 1068109 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी और सभी को अब अपने परिणाम का इंतजार है, जो जल्द खत्म होने वाला है।

विवरणजानकारी
बोर्ड का नामRajasthan Board of Secondary Education (RBSE), Ajmer
कक्षा10वीं
शैक्षणिक सत्र2025-26
परीक्षा तिथि12 फरवरी से 28 फरवरी 2026
कुल छात्र1068109
रिजल्ट डेट20 मार्च 2026 (संभावित)
ऑफिशियल वेबसाइटrajeduboard.rajasthan.gov.in

रिजल्ट को लेकर ताजा अपडेट

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की तरफ से कॉपियों की जांच का काम लगभग पूरा कर लिया गया है। इसके बाद अब अंक आईटी शाखा तक पहुंचाए जा रहे हैं, जहां से मार्कशीट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू होती है। वहीं जानकारी के अनुसार बोर्ड 20 मार्च तक सेकेंडरी परीक्षा का परिणाम जारी करने का प्रयास कर रहा है, जिससे इसके बाद 12वीं आर्ट, साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट भी जारी किया जा सके। फिलहाल छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

रोल नंबर से ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं
  • होम पेज पर दिए गए बोर्ड रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
  • अब RBSE 10th Class Result 2026 के लिंक को चुनें
  • इसके बाद अपना रोल नंबर दर्ज करें
  • सबमिट बटन पर क्लिक करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा
  • रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें

नाम से भी देख सकते हैं रिजल्ट

  • सबसे पहले India Result वेबसाइट पर जाएं
  • यहां राजस्थान राज्य के विकल्प पर क्लिक करें
  • इसके बाद RBSE 10th Result 2026 लिंक खोलें
  • अब अपना नाम और जरूरी जानकारी भरें
  • सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा
  • भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट जरूर निकाल लें

यहां से चेक करें राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट

प्लेटफॉर्मलिंक
ऑफिशियल वेबसाइटClick Here
रिजल्ट पोर्टलClick Here

राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद छात्र ऊपर दिए गए लिंक के माध्यम से अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। फिलहाल बोर्ड 20 मार्च को रिजल्ट जारी करने की तैयारी में है और जैसे ही रिजल्ट घोषित होगा, इन लिंक पर डायरेक्ट रिजल्ट देखने का ऑप्शन एक्टिव हो जाएगा।