Railway Group D Answer Key 2026: रेलवे ग्रुप डी आंसर की जारी यहां से डाउनलोड करें

By
On:
Follow Us

Railway Group D Answer Key 2026:रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप-डी भर्ती परीक्षा 2026 की ऑफिशियल आंसर की जारी कर दी है। लंबे समय से इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह बड़ी अपडेट है। अब सभी अभ्यर्थी अपनी रिस्पॉन्स शीट और उत्तर कुंजी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।रेलवे ग्रुप डी परीक्षा का आयोजन 27 नवंबर 2025 से 10 फरवरी 2026 तक विभिन्न चरणों में किया गया था। परीक्षा पूरी होने के बाद बोर्ड ने 17 फरवरी 2026 को प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी वे अब आसानी से अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार अपनी आंसर की के माध्यम से अपने संभावित अंक का अनुमान लगा सकते हैं। यदि किसी प्रश्न में त्रुटि लगती है तो निर्धारित समय में आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज होने के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। इसके बाद ही रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

Railway Group D Answer Key 2026 OverView

Overview
Recruitment OrganizationRailway Recruitment Board (RRB)
Post NameVarious Level-1 Posts (Group-D)
Advt. No.RRB CEN 08/2024
Total Vacancies32438
Pay ScaleRS. 18000/- (Level-1)
Answer Key Release17 Febuary 2026
Post CategoryRRB Group D Notification PDF 2025
Official Websiterrbapply.gov.in

Railway Group D Answer Key 2026 Latest News

रेलवे ग्रुप-डी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 23 जनवरी 2025 से शुरू होकर 1 मार्च 2025 तक चली थी। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद रेलवे भर्ती बोर्ड ने परीक्षा तिथि घोषित की और देशभर में कई चरणों में परीक्षा आयोजित करवाई। बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा में भाग लिया।
परीक्षा का आयोजन 27 नवंबर 2025 से शुरू होकर 10 फरवरी 2026 तक चला। परीक्षा समाप्त होने के कुछ ही दिनों बाद आरआरबी ने 17 फरवरी 2026 को प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। अब सभी अभ्यर्थी अपनी उत्तर कुंजी चेक कर सकते हैं।
रेलवे ग्रुप-डी भर्ती के लिए कुल 32438 पद निर्धारित किए गए हैं और योग्यता 10वीं पास एवं आईटीआई रखी गई है। आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने का भी मौका दिया गया है। फाइनल आंसर की जारी होने के बाद ही रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

How To Check Railway Group D Answer Key 2026

  • रेलवे ग्रुप डी आंसर की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको आरआरबी की वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद में आपको रेलवे ग्रुप डी पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपको आंसर की के ऊपर क्लिक कर देना है।
  • इसके पश्चात आपके सामने रेलवे ग्रुप डी आंसर की दिखाई देगी इसे चेक कर लें।

उम्मीदवार लॉगिन करने के लिए अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करें। लॉगिन करने के बाद रिस्पॉन्स शीट और आंसर की दोनों दिखाई देंगी।
यदि किसी उत्तर पर आपत्ति दर्ज करनी हो तो निर्धारित शुल्क के साथ ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करें। अंतिम तिथि के बाद कोई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।

Railway Group D Answer Key 2026 Important Links

Railway Group D Answer Key 2026 Release
Today 5PM

Railway Group D Answer Key 2026 Link
Click Here

Railway Group D Answer Key 2026 Notice
Click Here

Official Website
https://www.rrbapply.gov.in/