Pre Primary School Ecce Educator: उत्तर प्रदेश के प्री प्राइमरी स्कूलों में एजुकेटर की तैनाती को लेकर नई प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से ECCE एजुकेटर पदों के लिए आवेदन शुरू होने की जानकारी सामने आई है,इस भर्ती के तहत कुल 130 पद रखे गए हैं, जिन पर संविदा के आधार पर नियुक्ति की जाएगी। शुरुआती बाल शिक्षा से जुड़े काम में रुचि रखने वाले उम्मीदवार इस प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। विभाग की ओर से जारी नोटिस के अनुसार आवेदन की अंतिम तारीख 12 फरवरी 2026 तय की गई है। तय समय सीमा के बाद किसी भी तरह का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा और पूरी प्रक्रिया निर्धारित नियमों केअनुसार पूरी की जाएगी।
युवाओं के लिए Pre Primary Education में मौका
बता देंयह भर्ती उन लोगों के लिए रखी गई है जो छोटे बच्चों की शिक्षा और देखभाल से जुड़े काम में दिलचस्पी रखते हैं। इस प्रक्रिया में पहले से काम कर चुके लोगों के साथ नए उम्मीदवार भी शामिल हो सकते हैं, क्योंकि किसी तरह का पूर्व अनुभव जरूरी नहीं रखा गया है। काम की व्यवस्था थर्ड पार्टी के माध्यम से की जाएगी और नियुक्ति का स्थान उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में तय किया गया है। अमेठी जिले में रहने वाले उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन कर सकते हैं और निर्धारित शर्तों के अनुसार चयन किया जाएगा।
शैक्षिक योग्यता से जुड़ी जानकारी
इसके अलावा ECCE एजुकेटर पद के लिए कुछ तय शैक्षिक योग्यताएं रखी गई हैं। उम्मीदवार के पास बैचलर ऑफ होम साइंस की डिग्री हो सकती है। इसके अलावा सीटी नर्सरी डिप्लोमा या नर्सरी टीचर ट्रेनिंग करने वाले उम्मीदवार भी पात्र माने जाएंगे। इन योग्यताओं के अंतर्गत किसी विशेष विषय की बाध्यता नहीं रखी गई है। आवेदन के समय उम्मीदवारों को अपनी शैक्षिक योग्यता से जुड़े प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने होंगे, जैसा कि विभाग की तरफ से जारी जानकारी में बताया गया है।
आयु सीमा और कैसे होगी गणना
बता दें इस प्रक्रिया में शामिल होने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष तय की गई है। अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष रखी गई है। आयु की गणना 1 जुलाई 2025 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी, जिसकी जानकारी आधिकारिक विवरण में दी गई है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपनी आयु से जुड़ी सभी शर्तों की पुष्टि करनी होगी।
ECCE एजुकेटर मानदेय और संविदा अवधि
मंडे और संविदा अवधि की बात की जाए तो ECCE एजुकेटर के रूप में चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 10,313 रुपये मानदेय दिया जाएगा। मानदेय की सीमा 10,001 रुपये से 20,000 रुपये के बीच तय की गई है। यह नियुक्ति संविदा के आधार पर की जाएगी और इसकी अवधि 11 महीने तय की गई है। तय अवधि पूरी होने के बाद कार्य संतोषजनक पाए जाने पर सेवा अवधि आगे बढ़ाई जा सकती है। पूरी व्यवस्था शुरुआती बाल शिक्षा से जुड़े कार्यों को नियमित रूप से संचालित करने के उद्देश्य से लागू की गई है।
सभी वर्गों कि उम्मीदवारों को अवसर
बता दें इस भर्ती प्रक्रिया में सभी वर्गों के उम्मीदवारों को शामिल किया गया है। पुरुष और महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही दिव्यांग उम्मीदवार, पूर्व सैनिक और खिलाड़ी वर्ग के लोगों को भी पात्र माना गया है। इसका उद्देश्य यह है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस प्रक्रिया में शामिल हो सकें और शुरुआती शिक्षा से जुड़े कार्यों के लिए आवश्यक पदों को भरा जा सके।
इस प्रक्रिया से जुड़ा नोटिस 27 जनवरी 2026 को जारी किया गया था। आवेदन करने की अंतिम तारीख 12 फरवरी 2026 तय की गई है। निर्धारित समय के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे और पूरी प्रक्रिया तय समय सीमा के भीतर पूरी की जाएगी।
प्राइमरी शिक्षा में ECCE एजुकेटर की भूमिका
बता दें इन एजुकेटर की तैनाती उत्तर प्रदेश के आंगनवाड़ी केंटो में पढ़ने वाले बच्चों के लिए की जा रही है ECCE एजुकेटर की भूमिका छोटे बच्चों की शुरुआती शिक्षा से जुड़ी होती है, जहां उनकी सीखने की आदतें और विकास की नींव तैयार होती है। इसी उद्देश्य से इन पदों पर नियुक्ति की जा रही है। खास तौर पर आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले छह साल तक के बच्चों के लिए एजुकेटर तैनात किए जाएंगे, जहां खेल आधारित गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को शिक्षण कौशल दिया जाएगा। यह प्रक्रिया शुरुआती शिक्षा से जुड़े काम को सरल और व्यवस्थित करने के उद्देश्य से शुरू की गई है जिससे आंगनवाड़ी में पढ़ने वाले बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त हो सके।






