ITEP Online Form 2026: शिक्षक बनने के लिए 4 साल का कोर्स शुरू, नोटिफिकेशन जारी

By
On:
Follow Us

ITEP Online Form 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने NCET 2026 आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह एंट्रेंस एग्जाम 4 साल के इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम में एडमिशन के लिए कराया जाता है। देश की कई सेंट्रल और स्टेट यूनिवर्सिटी, IIT, NIT और सरकारी कॉलेज इस परीक्षा के जरिए दाखिला देते हैं। जो छात्र शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए NCET 2026 काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, इसलिए आवेदन की तारीख, परीक्षा तिथि और पूरी प्रक्रिया समझ लेना जरूरी है।

आवेदन कब तक और पूरा शेड्यूल

NCET 2026 के लिए आवेदन 12 फरवरी 2026 से शुरू हो चुके हैं और उम्मीदवार 10 मार्च 2026 रात 11:50 बजे तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 11 मार्च 2026 रखी गई है। बता दें आवेदन में सुधार करने के लिए करेक्शन विंडो 12 से 14 मार्च तक खुलेगी जिससे उम्मीदवार अपनी जानकारी ठीक कर सकेंगे। परीक्षा शहर की जानकारी और एडमिट कार्ड बाद में जारी किए जाएंगे। नीचे NCET 2026 की सभी जरूरी तारीखों की टेबल दी गई है ताकि उम्मीदवार समय पर हर प्रक्रिया पूरी कर सकें और कोई जरूरी अपडेट मिस न हो।

इवेंटतारीख
आवेदन शुरू12 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि10 मार्च 2026 (रात 11:50 बजे तक)
फीस जमा करने की अंतिम तिथि11 मार्च 2026
फॉर्म करेक्शन12 से 14 मार्च 2026
एग्जाम सिटी स्लिपबाद में जारी होगी
एडमिट कार्डबाद में जारी होगा
परीक्षा तिथि17 अप्रैल 2026 (संभावित)
रिजल्टबाद में घोषित होगा

किस कोर्स में मिलेगा एडमिशन

NCET 2026 परीक्षा 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम यानी ITEP में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है। इस कोर्स में छात्रों को दो मेजर पढ़ाए जाते हैं जिसमें पहला एजुकेशन से जुड़ा होता है और दूसरा छात्र अपनी पसंद का विषय चुनता है। फिलहाल यह कोर्स देश के चुनिंदा IIT, NIT, RIE, सेंट्रल यूनिवर्सिटी और सरकारी कॉलेजों में उपलब्ध है। जो छात्र भविष्य में स्कूल टीचर बनना चाहते हैं उनके लिए यह कोर्स सीधा रास्ता माना जाता है क्योंकि इसमें ग्रेजुएशन और टीचर ट्रेनिंग एक साथ पूरी होती है जिससे समय की बचत होती है और करियर जल्दी शुरू करने का मौका मिलता है।

परीक्षा कैसे आयोजित होगी

NCET 2026 परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट यानी CBT मोड में कराई जाएगी। यह एग्जाम पूरे भारत में आयोजित होगा और उम्मीदवार इसे 13 अलग-अलग भाषाओं में दे सकेंगे। वहीं परीक्षा की पूरी जानकारी जैसे एग्जाम सिटी, एडमिट कार्ड और पेपर से जुड़ी बाकी डिटेल आधिकारिक वेबसाइट पर बाद में जारी की जाएगी। बता दें परीक्षा की संभावित तारीख 17 अप्रैल 2026 रखी गई है हालांकि जरूरत पड़ने पर इसमें बदलाव भी किया जा सकता है। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर वेबसाइट चेक करते रहें ताकि कोई भी जरूरी अपडेट छूट न जाए।

काउंसलिंग और सीट अलॉटमेंट

NCET 2026 परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को रिजल्ट के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होना होगा। इसी प्रक्रिया के जरिए सेंट्रल यूनिवर्सिटी, स्टेट यूनिवर्सिटी, IIT, NIT और अन्य मान्यता प्राप्त कॉलेजों में सीट दी जाती है। वहीं जिन कॉलेजों में सीट खाली रह जाती है वे बाद में NCET पास उम्मीदवारों की मेरिट के आधार पर एडमिशन देते हैं। बता दें सीट अलॉटमेंट पूरी तरह रैंक, कॉलेज चॉइस और उपलब्ध सीटों पर निर्भर करता है इसलिए काउंसलिंग के समय सही जानकारी भरना जरूरी होता है जिससे पसंद का कॉलेज मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/ncet पर जाएं
  • होम पेज पर NCET 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें
  • नया रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन आईडी और पासवर्ड बनाएं
  • आवेदन फॉर्म में अपनी सभी जानकारी सही-सही भरें
  • जरूरी दस्तावेज और फोटो सिग्नेचर अपलोड करें
  • ऑनलाइन फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट करें
  • फाइनल सबमिट के बाद फॉर्म का प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें

जरूरी लिंक और सूचना

NCET 2026 से जुड़ी सभी जानकारी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाती है। उम्मीदवार nta.ac.in और exams.nta.nic.in/ncet पर जाकर आवेदन, एडमिट कार्ड, एग्जाम सिटी, आंसर की और रिजल्ट से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं। फिलहाल आवेदन प्रक्रिया जारी है इसलिए जो उम्मीदवार इस एग्जाम में शामिल होना चाहते हैं वे आखिरी तारीख का इंतजार न करें और समय रहते फॉर्म भर दें। वहीं किसी भी नए बदलाव या सूचना की जानकारी भी इसी वेबसाइट पर जारी की जाएगी जिससे उम्मीदवारों को सही और ताजा अपडेट मिलती रहे।

महत्वपूर्ण लिंकडायरेक्ट एक्सेस
ऑफिशल नोटिफिकेशनयहाँ देखें
ऑफिशल वेबसाइटओपन करें
आवेदन करने का लिंकफॉर्म भरें