Holi School Holiday March 2026: उत्तर प्रदेश में होली की छुट्टियों को लेकर इस बार स्कूलों में स्थिति पूरी तरह साफ नहीं है। दो मार्च को होलिका दहन और चार मार्च को होली की छुट्टी तय कर दी गई है, लेकिन तीन मार्च को स्कूल खुलेंगे या बंद रहेंगे इसे लेकर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है। वहीं शिक्षक संगठन लगातार तीन मार्च को भी अवकाश घोषित करने की मांग कर रहे हैं, जिससे छात्रों और अभिभावकों के बीच भी छुट्टियों को लेकर चर्चा बनी हुई है। नीचे पूरी डिटेल और मार्च 2026 की छुट्टियों की टेबल दी गई है। इसके साथ ही छुट्टियां की लिस्ट पीडीएफ फॉर्म में नीचे डाउनलोड कर सकते हैं।
तीन मार्च की छुट्टी पर बना हुआ है सस्पेंस
बेसिक शिक्षा परिषद के 2026 कैलेंडर के अनुसार दो मार्च सोमवार को होलिका दहन और चार मार्च बुधवार को होली के कारण स्कूल बंद रहेंगे। लेकिन तीन मार्च मंगलवार को स्कूल खुले रहने की बात लिखी गई है, जिससे सबसे ज्यादा कन्फ्यूजन इसी दिन को लेकर बना हुआ है। लगातार छुट्टियों के बीच केवल एक दिन स्कूल खोलने को लेकर अभिभावकों और शिक्षकों दोनों की चिंता बढ़ गई है। फिलहाल विभाग की ओर से तीन मार्च को छुट्टी घोषित नहीं की गई है, लेकिन मांग लगातार जारी है और अंतिम फैसला कभी भी आ सकता है।
शिक्षक संगठनों ने छुट्टी बढ़ाने की मांग की
तीन मार्च को स्कूल खोलने के फैसले का कई शिक्षक संगठनों ने विरोध किया है। उत्तर प्रदेश BTC शिक्षक संघ ने बेसिक शिक्षा विभाग को पत्र भेजकर इस दिन भी अवकाश घोषित करने की मांग की है। उनका कहना है कि फरवरी के अंत में पढ़ाई खत्म होने के बाद कई शिक्षक अपने गृह जनपद चले जाते हैं, ऐसे में केवल एक दिन के लिए वापस आना मुश्किल होता है। वहीं कई जिलों में तीन मार्च को भी होली का माहौल रहता है, जिससे स्कूलों में उपस्थिति कम रहने की संभावना है और पढ़ाई प्रभावित हो सकती है।
होलिका दहन की तारीख को लेकर भी रहा भ्रम
इस साल होलिका दहन की सही तारीख को लेकर भी लोगों में भ्रम की स्थिति बनी रही। चंद्र ग्रहण और भद्रा काल के कारण कई लोग सही मुहूर्त जानने के लिए पंचांग देख रहे हैं। ज्योतिष मान्यता के अनुसार भद्रा रहित पूर्णिमा और प्रदोष काल में होलिका दहन करना शुभ माना जाता है। अगर भद्रा आधी रात से पहले समाप्त हो जाए तो उसके बाद दहन किया जा सकता है, लेकिन भद्रा मुख में दहन नहीं किया जाता। इसी वजह से कई जगह तारीख को लेकर चर्चा बनी रही और लोगों ने सही समय जानने की कोशिश की।
पंचांग और कैलेंडर की तारीख में अंतर
काशी पंचांग के अनुसार पूर्णिमा तिथि दो मार्च शाम 05:18 बजे से शुरू होकर तीन मार्च शाम 04:33 बजे तक रही, जबकि भद्रा दो मार्च शाम से तीन मार्च सुबह 04:56 बजे तक रही। ऐसे में होलिका दहन भद्रा समाप्त होने के बाद किया जा सकता था। लेकिन अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से यह तिथि तीन मार्च में चली गई, जिससे लोगों में और कन्फ्यूजन बढ़ गया। यही कारण है कि तीन मार्च की छुट्टी को लेकर भी स्थिति साफ नहीं हो पाई और सभी विभाग के अंतिम निर्णय का इंतजार कर रहे हैं।
मार्च 2026 स्कूल छुट्टियों की पूरी लिस्ट
| तारीख | दिन | अवकाश |
|---|---|---|
| 02 मार्च 2026 | सोमवार | होलिका दहन |
| 04 मार्च 2026 | बुधवार | होली |
| 21 मार्च 2026 | शनिवार | ईद-उल-फितर |
| 26 मार्च 2026 | गुरुवार | राम नवमी |
| 31 मार्च 2026 | मंगलवार | महावीर जयंती |
इस समय आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार तीन मार्च को छुट्टी घोषित नहीं है, लेकिन शिक्षक संगठनों की मांग के बाद फैसला बदल भी सकता है। इसलिए छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि अपने स्कूल से अपडेट जरूर लेते रहें, क्योंकि अंतिम निर्णय शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के बाद ही स्पष्ट होगा।







