CBSE Releases Important CTET 2026 Notice: सीबीएसई ने CTET फरवरी 2026 परीक्षा को लेकर नया पब्लिक नोटिस जारी किया है। यह नोटिस खास तौर पर दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए जारी किया गया है, जिसमें स्क्राइब, अतिरिक्त समय और जरूरी दस्तावेजों से जुड़े नियम साफ किए गए हैं, बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि केवल वही उम्मीदवार इन सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे जो तय नियमों के अनुसार सही सर्टिफिकेट और पहचान पत्र जमा करेंगे। परीक्षा केंद्र पर नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा और बिना जरूरी दस्तावेज के किसी भी तरह की सुविधा नहीं दी जाएगी। यह नोटिस CTET 2026 परीक्षा से पहले सभी उम्मीदवारों के लिए अहम है।
किन उम्मीदवारों को मिलेगी स्क्राइब की सुविधा
जान लेना जरूरी है CBSE बोर्ड के अनुसार केवल वही दिव्यांग उम्मीदवार स्क्राइब यानी राइटर की सुविधा ले सकेंगे जिन्हें लिखने में दिक्कत है और जो RPWD एक्ट 2016 के नियमों के तहत आते हैं। ब्लाइंड, दोनों हाथ प्रभावित लोकोमोटर डिसएबिलिटी और सेरेब्रल पाल्सी वाले उम्मीदवार स्क्राइब ले सकते हैं। स्क्राइब की योग्यता उम्मीदवार से एक क्लास कम होनी चाहिए, लेकिन वह कम से कम मैट्रिक पास होना जरूरी है। परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले उम्मीदवार को 20 मिनट का समय स्क्राइब से मिलने के लिए दिया जाएगा।
अतिरिक्त समय और अलग प्रश्न पत्र का नियम
बता दें नोटिस के अनुसार जिन उम्मीदवारों को स्क्राइब की सुविधा मिलेगी उन्हें हर घंटे पर कम से कम 50 मिनट अतिरिक्त समय दिया जाएगा। विजुअली इम्पेयर्ड उम्मीदवारों के लिए बड़े फॉन्ट वाला अलग प्रश्न पत्र भी उपलब्ध रहेगा, हालांकि सामान्य प्रश्न पत्र का विकल्प भी रहेगा और उम्मीदवार अपनी सुविधा के अनुसार किसी एक को चुन सकते हैं।
जरूरी दस्तावेज का नियम
CBSE ने साफ कहा है कि परीक्षा केंद्र पर दिव्यांग उम्मीदवारों को अपने साथ जरूरी दस्तावेज लाना अनिवार्य होगा। बिना सही सर्टिफिकेट के स्क्राइब या अतिरिक्त समय की सुविधा नहीं दी जाएगी।
- डिसएबिलिटी सर्टिफिकेट (सही फॉर्मेट में)
- UDID कार्डमेडिकल अथॉरिटी द्वारा जारी प्रमाण पत्र (अगर स्क्राइब चाहिए)
- परीक्षा केंद्र पर सख्ती से होगा नियमों का पालन
बोर्ड के मुताबिक परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्र अधीक्षक दस्तावेजों की जांच करेंगे। अगर उम्मीदवार सही सर्टिफिकेट नहीं दिखा पाए तो स्क्राइब और अतिरिक्त समय जैसी सुविधाएं तुरंत रद्द कर दी जाएंगी। CBSE ने सभी उम्मीदवारों को नोटिस में दिए गए नियमों का पालन करने को कहा है ताकि परीक्षा प्रक्रिया बिना किसी परेशानी के पूरी हो सके। ऐसे सभी उम्मीदवार जो इस श्रेणी में आते हैं उनके लिए इन सभी दिशा निर्देशों को ध्यान पूर्वक देख लेना चाहिए। अधिक जानकारी CTET की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए नोटिफिकेशन में देखी जा सकती है। 






