बिना गारंटी महिलाओं को लोन, जानिए 5 सरकारी योजनाएं पात्रता और आवेदन की प्रक्रिया Best Government Loan Schemes for Women in India 2026

By
On:
Follow Us

Best Government Loan Schemes for Women in India 2026: भारत सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई बिज़नेस लोन योजनाएं चला रही है। ऐसी महिलाएं जो पढ़ाई करने के बाद बिजनेस करना सोच रहे हैं तो उनके लिए सरकार द्वारा कई योजनाओं के माध्यम से लोन दिया जाता है जिससे यह महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी हो सके जानिए महिलाओं के लिए टॉप 5 सरकारी लोन योजनाएं, ब्याज दर, पात्रता, सब्सिडी और आवेदन की प्रक्रिया और महिला बिज़नेस लोन योजना, महिलाओं के लिए सरकारी लोन किस तरह सरकार द्वारा उपलब्ध कराया जाता है और कितनी सब्सिडी दी जाती है।

महिलाओं के लिए सरकारी बिज़नेस लोन क्यों जरूरी है

वर्तमान में देश में महिला उद्यमियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। छोटे घरेलू उद्योग से लेकर स्टार्टअप और मैन्युफैक्चरिंग तक महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं। सरकार भी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके बिज़नेस को मजबूत करने के लिए आसान लोन, सब्सिडी, ट्रेनिंग और फाइनेंशियल सपोर्ट दे रही है ।इन योजनाओं की मदद से महिलाएं कम निवेश में अपना नया व्यापार शुरू कर सकती हैं या पहले से चल रहे बिज़नेस को बड़े स्तर तक ले जा सकती हैं। नीचे महिलाओं के लिए सबसे भरोसेमंद और ज्यादा इस्तेमाल होने वाली 5 सरकारी बिज़नेस लोन योजनाओं की पूरी जानकारी दी गई है। आईए जानते हैं इन लोन योजनाओं के बारे में।

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PM Mudra Loan Yojana)

छोटे और माइक्रो बिज़नेस के लिए मुद्रा योजना सबसे लोकप्रिय लोन स्कीम है। इस योजना के तहत महिलाएं ₹10 लाख तक का बिना गारंटी लोन ले सकती हैं। लोन को तीन कैटेगरी — शिशु, किशोर और तरुण — में दिया जाता है, जिससे बिज़नेस की जरूरत के अनुसार फंड मिल सके। महिला उद्यमियों को इस योजना में कई बैंक प्राथमिकता देते हैं और ब्याज दर भी सामान्य बिज़नेस लोन से कम होती है।

इस योजना के मुख्य फायदे

  • बिना गारंटी ₹10 लाख तक लोन
  • कम ब्याज दर
  • नया और पुराना दोनों बिज़नेस के लिए
  • आसान आवेदन प्रक्रिया

स्टैंड-अप इंडिया योजना (Stand Up India Loan Scheme)

यह योजना महिलाओं और SC/ST वर्ग के लोगों को नया बिज़नेस शुरू करने के लिए शुरू की गई है। इस योजना के तहत ₹10 लाख से ₹1 करोड़ तक का लोन मिल सकता है। यह लोन मैन्युफैक्चरिंग, सर्विस और ट्रेडिंग सेक्टर के लिए दिया जाता है। बैंक की हर शाखा से कम से कम एक महिला उद्यमी को लोन देने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ बिज़नेस शुरू करने से पहले मार्गदर्शन और ट्रेनिंग भी दी जाती है।

इस योजना के मुख्य फायदे

  • बड़े स्तर पर बिज़नेस शुरू करने के लिए लोन
  • बैंक से गाइडेंस और सपोर्ट
  • नई महिला उद्यमियों के लिए बेहतर विकल्प

महिला कॉयर योजना (Mahila Coir Yojana)

यह योजना खास तौर पर ग्रामीण महिलाओं के लिए चलाई जा रही है। कॉयर (नारियल फाइबर) उद्योग से जुड़ी महिलाओं को इस योजना के तहत फ्री ट्रेनिंग और मशीन खरीदने पर सब्सिडी दी जाती है। कई मामलों में मशीनरी पर 75% तक सब्सिडी मिल जाती है। कम निवेश में स्वरोजगार शुरू करने के लिए यह योजना बहुत फायदेमंद मानी जाती है। इस योजना के अंतर्गत मुख्य लाभों की बात की जाए तो

  • फ्री स्किल ट्रेनिंग
  • मशीन खरीदने पर भारी सब्सिडी
  • ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार का अवसर

उद्यम शक्ति पोर्टल (Udyam Shakti Portal)

MSME मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया यह पोर्टल महिलाओं को बिज़नेस शुरू करने से लेकर उसे बढ़ाने तक पूरी मदद देता है। यहां से महिलाएं बिज़नेस प्लान, ट्रेनिंग, मार्केटिंग, फंडिंग और मेंटरशिप से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकती हैं। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से ₹25 लाख तक के प्रोजेक्ट को सहायता मिल सकती है। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को निम्नलिखित लाभ आसानी से मिल जाते हैं

  • बिज़नेस प्लान बनाने में मदद
  • ट्रेनिंग और मेंटरशिप
  • मार्केट और फंडिंग सपोर्ट
  • नए स्टार्टअप के लिए उपयोगी

CGTMSE – बिना गारंटी बिज़नेस Loan योजना

क्रेडिट गारंटी फंड ट्रस्ट (CGTMSE) योजना के तहत महिलाएं ₹2 करोड़ तक का collateral-free लोन ले सकती हैं। इस योजना में लोन की मंजूरी बिज़नेस की क्षमता और प्रोजेक्ट रिपोर्ट के आधार पर दी जाती है, इसलिए किसी गारंटर की जरूरत नहीं होती। जिन महिलाओं के पास गारंटी नहीं है लेकिन बिज़नेस बढ़ाने की योजना है, उनके लिए यह योजना काफी मददगार है। इस योजना के अंतर्गत, बिना गारंटी ₹2 करोड़ तक लोन मिल जाता है और यह बिज़नेस विस्तार के लिए बेहतर होता है इसके साथ-साथ आसान लोन स्वीकृति प्रक्रिया काफी आसान है।

Loan के लिए आवेदन से पहले जरूरी बातें

सरकारी बिज़नेस लोन के लिए आवेदन करते समय कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

  • अपना क्रेडिट स्कोर जरूर चेक करें
  • अलग-अलग बैंक की ब्याज दर और नियम अलग हो सकते हैं
  • सही योजना चुनने से लोन जल्दी मिलता है
  • बिज़नेस प्लान तैयार रखें
  • सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखे।

Government Scheme Updates Click Here

Important Updates Click Here

Disclaimer: यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी देने के लिए लिखा गया है किसी भी निवेश या लोन संबंधित जानकारी के लिए अपने विशेषज्ञ या बैंक में जाकर परामर्श अवश्य लें।