UPTET नोटिफिकेशन कब आएगा देखें संभावित डेट और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी UPTET Notification 2026 Update

On: February 11, 2026 1:12 PM
Follow Us:

UPTET Notification 2026 Update:उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET 2026) को लेकर इस समय सबसे ज्यादा नजर आधिकारिक नोटिस पर बनी हुई है। परीक्षा कैलेंडर में जुलाई 2026 में एग्जाम तय होने के बाद उम्मीदवारों के बीच अब आवेदन से जुड़ी जानकारी का इंतजार है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से अभी तक विस्तृत नोटिस जारी नहीं किया गया है, जिसमें आवेदन की तारीख, फीस, योग्यता और परीक्षा से जुड़े सभी नियम शामिल होंगे। परीक्षा तीन दिन तक ऑफलाइन मोड में आयोजित की जानी है और पूरे प्रदेश में दो शिफ्ट में पेपर कराए जाएंगे। फिलहाल उम्मीदवारों के बीच चर्चा का केंद्र केवल नोटिस जारी होने की तारीख बनी हुई है, क्योंकि उसी के साथ आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।

UPTET 2026 Notification कब आएगा

UPTET परीक्षा कैलेंडर के अनुसार UPTET 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन फरवरी के अंतिम सप्ताह में जारी किया जा सकता है। इसी नोटिस में आवेदन शुरू होने की तारीख, अंतिम तारीख, फीस, योग्यता, परीक्षा पैटर्न और अन्य जरूरी निर्देश जारी किए जाएंगे, जिसका उम्मीदवार लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि आयोग ने अभी आधिकारिक घोषणा नहीं कि है।

UPTET 2026 परीक्षा तिथि तय

आयोग के कैलेंडर में दी गई जानकारी के मुताबिक UPTET 2026 की लिखित परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा प्रदेश भर के निर्धारित केंद्रों पर ऑफलाइन मोड में दो शिफ्ट में होगी, जहां पहली शिफ्ट में पेपर 1 और दूसरी शिफ्ट में पेपर 2 आयोजित किया जाएगा।

UPTET 2026 परीक्षा का स्वरूप

UPTET एक राज्य स्तर की पात्रता परीक्षा है, जिसे उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग आयोजित करता है। यह परीक्षा ऑफलाइन OMR शीट पर होती है और इसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं रखी गई है। परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को पात्रता प्रमाण पत्र दिया जाता है, जिसकी वैधता अब आजीवन कर दी गई है।

UPTET योग्यता नियम

UPTET में शामिल होने के लिए उम्मीदवार के पास स्नातक के साथ शिक्षक प्रशिक्षण योग्यता होना जरूरी है। प्राथमिक स्तर के लिए D.El.Ed या BTC और उच्च प्राथमिक स्तर के लिए B.Ed, D.El.Ed या B.El.Ed मान्य हैं। आयु सीमा के तहत न्यूनतम आयु 18 वर्ष और सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष तय की गई है, जबकि आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाती है।

यूपीटीईटी 2026आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • स्कैन की हुई फोटो और हस्ताक्षर
  • शिक्षक प्रशिक्षण कोर्स की मार्कशीट या डिग्री
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • स्थाई निवास प्रमाण पत्र
  • 10th, 12th, Graduation अंक पत्र व प्रमाण पत्र आदि

UPTET आवेदन और फीस जानकारी

  • आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन मोड में होगा
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन आईडी से फॉर्म भरा जाएगा
  • फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करना जरूरी होगा
  • फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा की जाएगी
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड किया जा सकेगा।

फिलहाल यूपीटीईटी 2026 नोटिफिकेशन को लेकर आयोग की अधिसूचना के इंतजार है सीटेट परीक्षा के बाद जल्द ही शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करने का एक और मौका जल्दी मिलने वाला है। जहां एक ओर यह अवसर प्रदेश के बीएड बीटीसी उम्मीदवारों के लिए आगामी शिक्षक भर्ती के लिए महत्वपूर्ण है तो यूपी के लाखों प्राइमरी शिक्षकों के लिए अहम है। नोटिफिकेशन अप्रैल 2026 तक जारी किया जा सकता है 1 महीने का समय आवेदन करने के लिए दिया जाएगा, आयोग द्वारा जारी सिलेबस के आधार पर ही यूपीटीईटी परीक्षा आयोजित की जयगी।